
➡लखनऊ- दलित युवक अमन गौतम की मौत का मामला, पुलिस हिरासत में हुई मौत के मामले में दावा,सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक सही नहीं दिखा, अमन को उसके घर से ले जाते हुए दिखी पुलिस, चार पुलिस वाले ले जाते CCTV में दिखाई दे रहे हैं, लखनऊ के विकास नगर में 10 अक्टूबर को ले गए थे, 10 अक्टूबर 2024 रात 10.15 बजे साथ ले गए थे, पीछे-पीछे अमन गौतम का परिवार,पत्नी दिखाई दे रही, पुलिस का दावा है अमन गौतम जुआ खेल रहा था , दबिश दी गई तो वह बेहोश हो गया-पुलिस , सीसीटीवी फुटेज से पुलिस के दावे गलत पाए गए, परिवार ने कहा अमन जागरण की तैयारी कर रहा था, पुलिस ने अमन गौतम को मार दिया-पीड़ित परिजन, अमन की मौत को घर वाले हत्या बता रहे हैं, पुलिस हिरासत में अमन की मौत को हत्या बता रहे , दलित संगठन,बीएसपी धरना प्रदर्शन कर चुके है.
➡लखनऊ- विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा , बसपा सुप्रीमो मायावती ने बीते दिन बड़ा ऐलान किया है, बसपा सुप्रीमो ने गठबंधन न करने का ऐलान किया है,किसी भी पार्टी से गठबंधन न करने का ऐलान किया है , उपचुनाव की 10 सीटों पर बसपा लड़ेगी चुनाव
➡कन्नौज – आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, हादसे में कार सवार 7 लोग हुए घायल, 4 गंभीर घायल मेडिकल कॉलेज में भर्ती, सौरिख थाना क्षेत्र में हुआ भीषण हादसा
➡अलीगढ़- एएमयू की सेवानिवृत्त महिला प्रोफेसर डिजिटल अरेस्ट , साइबर ठगों ने महिला प्रोफेसर से 75 लाख रुपये ठगे , मनी लॉन्ड्रिंग के एक केस में भय दिखाकर रुपये ठगे , पुलिस ने केस दर्ज कर 13 लाख रुपये बचाए.
➡लखीमपुर- मोहम्मदी में देवस्थान को उजाड़ने की कोशिश, पुलिस की मदद से देवस्थान उजाड़ने की कोशिश,100 साल पुराने देवस्थान को उजाड़ने का प्रयास, महिलाओं को पुलिस की मदद से हटाया गया, मोहम्मदी चेयरमैन कन्हैया पर लगा आरोप , ‘कन्हैया की 14 बीघा प्लाटिंग के सामने देवस्थान आ रहा’, देवस्थान हटाने पर प्लाटिंग का मूल्य करोड़ो में हो जाएगा, देवस्थान हटाने गई पुलिस ने श्रद्धालुओं,महिलाओं को खदेड़ा.
➡मुरादाबाद – आवास-विकास की एकमात्र कॉलोनी भी बेहाल, गड्ढों में तब्दील हुई सड़कें,सभी व्यवस्था बदहाल, अव्यवस्थाओं को स्वीकार करने को तैयार नहीं, नगर निगम कॉलोनी को स्वीकार करने को तैयार नहीं
➡मेरठ- बीजेपी नेता कमलदत्त शर्मा ने पुलिस को किया बेइज्जत, कमलदत्त ने पुलिस को उसी के थाने में बेइज्जत किया, सुनो इंस्पेक्टर 80320 वोट मिले थे- कमलदत्त शर्मा, ध्यान रखना शेर को सवा सेर मिल जाता है- कमलदत्त, मामला रोडवेज बसों में GST चोरी के माल का था, चेले ने सूचना दी पुलिस ने उसे थाने बुलाया था
➡हमीरपुर – बाइक सवार व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत, मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर लगाया जाम,पास बाइक सवार बिजली के पोल से टकराया, रात भर सड़क किनारे पड़ा था घायल व्यक्ति,हमीरपुर के थाना सुमेरपुर इलाके की घटना
➡बरेली- उम्रकैद के दोषी को एक साल में ही निकाला बाहर , जेल की नियमावली में उम्रकैद के दोषी को लेकर है नियम, जेल से 10 वर्ष के बाद बाहर निकालने का है नियम,हरपाल को पिछले वर्ष जुलाई में कोर्ट ने सुनाई थी सजा , उम्रकैद के आरोपी को लेकर नियम की अनदेखी की गई , कुछ ही महीने बाद ही शुरू करा दिया था कृषि कार्य
➡बागपत- बागपत में भीषण सड़क हादसे में 3 की मौत, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कैंटर और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत, हादसे में 3 लोगों की मौके पर मौत, 1 गंभीर घायल, पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,चांदीनगर थाना क्षेत्र के रटौल गांव के पास हादसा
➡मुरादाबाद – मुरादाबाद पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को थाने से छोड़ा, गुडवर्क और जमानत का रास्ता तैयार, सिविल लाइंस पुलिस की प्रेसनोट में पकड़ी गई चोरी , 11 की रात 2.20 पर आबकारी की प्राथमिकी, 12 की भोर 4.12 पर एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी,पुलिस गुडवर्क की कहानी में अफसर गच्चा खा गए
➡फिरोजाबाद – लुटेरा यादवेन्द्र उर्फ मोना पुलिस मुठभेड़ में अरेस्ट, 1 अवैध तमंचा, 2 कारतूस, चोरी की बाइक बरामद, लुटेरे पर मैनपुरी, एटा में 30 संगीन मामले दर्ज हैं, मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त के पैर में गोली लगी, आरोपी को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया, थाना सिरसागंज पुलिस ने गिरफ्तारी की
➡अलीगढ़ – बुलंदशहर के 4 युवकों की अलीगढ़ में मौत, बाइक सवार 4 युवकों की हादसे में हुई मौत, तेज रफ्तार बाइक सवार खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसे, पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, अलीगढ़ के जवां थाना इलाके की घटना
➡मुंबई- बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या का मामला, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में आरोपियों के नाम का खुलासा, एक आरोपी करनैल सिंह हरियाणा का रहने वाला है, दूसरा आरोपी धर्मराज कश्यप यूपी का रहने वाला है , आरोपियों ने घर और कार्यालय परिसर की रेकी की थी , बाबा सिद्दीकी के घर और कार्यालय की रेकी की थी, डेढ़ से दो महीने से मुंबई में थे,उन पर नजर रख रहे थे, हत्याकांड के तीसरे आरोपी की तलाश जारी है , मुंबई क्राइम ब्रांच की कई टीमें जांच कर रही हैं, कल देर रात बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हुई थी हत्या.
————————–







