सिद्धार्थनगर में दस्तक अभियान का निरीक्षण
अधीक्षक ने कार्यों में लापरवाही करने पर कड़ी फटकार लगाई, सुधार के दिए निर्देश
सिद्धार्थनगर जिले के भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के तरहर में दस्तक अभियान के अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने औचक निरीक्षण किया, जिसमें आशा देवमाती की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान डॉ. ओझा ने आशा के कार्यों में लापरवाही पर कड़ी फटकार लगाई और सुधार लाने के निर्देश दिए।
दस्तक अभियान के अंतर्गत किए गए कार्यों की भौतिक सत्यापन करते हुए डॉ. ओझा ने ग्रामवासियों गोबरे, टेकई, चहलू, कल्लू, और पप्पू के घर जाकर कार्यक्रम की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने एएनएम अमीषा को निर्देश दिया कि आशा बहु के कार्यों का भौतिक सत्यापन आवश्यक है, क्योंकि इसके बिना कार्य में सुधार संभव नहीं है।
डॉ. ओझा ने स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं, जैसे बुखार, खांसी, खराश, कुपोषण, क्षय रोग, और कुष्ठ रोगियों की लाइन लिस्टिंग बनाने के लिए भी निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान आशा बहुओं देवमाती, साधना, उर्मिला, सुमित्रा, चंद्रकाली, सविता, और साधना की बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें उन्हें दस्तक कार्यक्रम में पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।
बैठक में ग्रामवासियों सोमनाथ, मलती, सावित्री, अनीता, संजू, और सुमन ने भी भाग लिया। डॉ. ओझा ने सभी से मिलकर स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने की अपील की।







