A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

सहारनपुर: गांधी पार्क बना ‘गांधी पार्किंग’, उधान विभाग की लापरवाही उजागर

सहारनपुर के प्रतिष्ठित गांधी पार्क में नगर निगम के उधान विभाग की लापरवाही सामने आई है।

सहारनपुर: गांधी पार्क बना ‘गांधी पार्किंग’, उधान विभाग की लापरवाही उजागर

सहारनपुर के प्रतिष्ठित गांधी पार्क में नगर निगम के उधान विभाग की लापरवाही सामने आई है। पार्क, जो कभी शहर के लोगों के लिए सुकून का स्थान था, अब पार्किंग स्थल में तब्दील हो चुका है। उधान विभाग के क्लर्क और प्रभारी ने पार्क के गेट पर अपनी कारें खड़ी कर दी हैं, जिससे आने-जाने वाले लोगों को भारी असुविधा हो रही है।

बापू की मूर्ति और पार्क की दुर्दशा

सूत्रों के मुताबिक, पार्क के अंदर बापू की मूर्ति के चारों ओर लगे पेड़-पौधे तो समय पर लगाए गए, लेकिन अब पार्क की दुर्दशा और बापू की मूर्ति की उपेक्षा साफ नजर आ रही है। मूर्ति का रंग काला पड़ चुका है और उसके आसपास निगम की उधान विभाग की गाड़ियां खड़ी रहती हैं। पार्क की हालत देख ऐसा लगता है कि इसे गोदाम बना दिया गया है।

महापौर पर उठ रहे सवाल
स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस लापरवाही के लिए नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। लोग सवाल उठा रहे हैं कि महापौर इस मामले पर चुप्पी क्यों साधे हुए हैं? यदि महापौर ने इस स्थिति का संज्ञान लिया, तो कड़ी कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।

गांधी पार्क, जो कभी सहारनपुर की पहचान हुआ करता था, अब लापरवाही और बदइंतजामी की भेंट चढ़ चुका है। अब देखना होगा कि नगर निगम इसे फिर से एक सुकूनदायक पार्क बना पाता है या नहीं।

रिपोर्ट एलिक सिंह
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़
8217554083

Back to top button
error: Content is protected !!