A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर

डाना’ से निबटने को निगम ने शुरू की तैयारियां     

कौशिक नाग-कोलकाता                                                                                                                                                        डाना’ से निबटने को निगम ने शुरू की तैयारियां                                                                                                                 चक्रवाती तूफान ‘डाना’ को लेकर हावड़ा नगर निगम भी सतर्क है और इससे निबटने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं. बताया जा रहा है कि इस तूफान का असर मंगलवार से दिखना शुरू हो जायेगा. राज्य के अन्य जिलों के साथ-साथ हावड़ा में भी तेज हवाओं के साथ भारी बारिश के आसार हैं. इस बाबत निगम अलर्ट मोड में आ गया है.
इस संबंध में निगम के वाइस चेयरमैन सैकत चौधरी ने बताया कि हाल ही में रेमाल से निबटने के लिए निगम ने जैसी तैयारी की थी, वैसी ही तैयारियां डाना को लेकर भी की गयी हैं. भारी बारिश होने से जल-जमाव होना तय है.
इसलिए 70 से अधिक पंपों को तैयार रखा गया है, जिसमें दो बड़े पंप भी शामिल हैं. कोशिश यही रहेगी कि कम समय में पानी निकाल दिया जाये. कंट्रोल रूम खोले जायेंगे, जिसका नंबर मंगलवार तक जारी कर दिया जायेगा. किसी भी तरह की परेशानी होने पर लोग फोन कर जानकारी दे सकेंगे.
बारिश के दौरान स्ट्रीट लाइटों को बंद रखा जायेगा, ताकि कोई बिजली के संपर्क में न आये. श्री चौधरी ने बताया कि जर्जर मकानों और गोदामों के मालिक को पहले ही निगम की ओर से नोटिस भेजा गया है. बता दें कि पिछले दिनों घुसुड़ी में एक जर्जर गोदाम की छत ढहने से चार श्रमिकों की जान चली गयी थी.

WhatsApp Image 2024 10 21 at 15.02.00

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!