A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर
Trending
वाराणसी में नहीं थम रहा डेंगू का प्रकोप, दो नए मरीज मिले, अब तक मिल चुके हैं 141 मरीज
वाराणसी में नहीं थम रहा डेंगू का प्रकोप, दो नए मरीज मिले, अब तक मिल चुके हैं 141 मरीज
वाराणसी में नहीं थम रहा डेंगू का प्रकोप, दो नए मरीज मिले, अब तक मिल चुके हैं 141 मरीज
ब्रैकिंग न्यूज़
चन्दौली वाराणसी। जिले में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। सुसवाही और नासिरपुर में दो नए मरीज मिले हैं। जिले में अब तक कुल 141 मरीज मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभियान चलाकर डेंगू के लार्वा ढूंढे जा रहे हैं। जिला मलेरिया अधिकारी डा. एससी पांडेय ने बताया कि सुसवाही और नासिरपुर में डेंगू के दो नए मरीज मिले हैं। सुसवाही में 25 वर्षीय युवती और नासिरपुर में 69 वर्षीय व्यक्ति की डेंगू रिपोर्ट पाजिटिव आई है।उन्होंने बताया कि डेंगू से बचाव के लिए लोग सावधानी बरतें। अपने घरों में और आसपास पानी जमा न होने दें। इसमें डेंगू के लार्वा पनपते हैं। इसलिए सावधानी जरूरी है।