A2Z सभी खबर सभी जिले की

मध्यप्रदेश का 69वां स्थापना दिवस मनाया गया

जिला कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण

मध्यप्रदेश का 69वां स्थापना दिवस मनाया गया
जिला कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण
पन्ना
मध्यप्रदेश के 69वें स्थापना दिवस पर शुक्रवार को जिला स्तरीय कार्यक्रम में कलेक्टर सुरेश कुमार ने ध्वजारोहण किया। जिला मुख्यालय पर कलेक्टर कार्यालय में अयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक साईं कृष्ण एस थोटा सहित जिला पंचायत सीईओ संघ प्रिय, एसडीएम संजय नागवंशी और अन्य अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री कुमार ने कार्यक्रम में उपस्थितजनों को प्रदेश के स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य के उत्थान और सर्वांगीण प्रगति में प्रत्येक नागरिक का योगदान आवश्यक है। किसी भी पद पर कार्यरत समस्त शासकीय सेवकों को भी जनकल्याण के लिए सदैव तत्पर रहना जरूरी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1956 से मध्यप्रदेश के गठन से राज्य ने विभिन्न आयाम देखे हैं। प्रदेश का हर क्षेत्र में तरक्की का 68 वर्ष का गौरवशाली इतिहास रहा है। प्राकृतिक संसाधन और सांस्कृतिक विरासत की बदौलत मध्यप्रदेश की देश में अलग पहचान है।
जिला पंचायत सीईओ ने प्रदेश स्थापना दिवस पर सभी शासकीय सेवकों से अपील करते हुए कहा कि राज्य और नागरिकों के उत्थान के लिए अपना सर्वोच्च योगदान दें और अपनी बेहतर भूमिका का निर्वहन करते हुए विकसित और समृद्ध मध्य प्रदेश को प्रगति और तरक्की की राह पर आगे बढ़ता हुआ देखें। इस अवसर पर राष्ट्रगान और मध्य प्रदेश गान का सामूहिक गायन भी किया गया

Back to top button
error: Content is protected !!