A2Z सभी खबर सभी जिले कीपन्नामध्यप्रदेश

पूर्व गृहमंत्री कैप्टन जयपाल सिंह जूदेव का निधन

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने जताया शोक

पूर्व गृहमंत्री कैप्टन जयपाल सिंह जूदेव का निधन
पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने जताया शोक
मध्यप्रदेश शासन के पूर्व गृहमंत्री, कांग्रेस के दिग्गज नेता कैप्टन जयपाल सिंह का 80 वर्ष की उम्र में ह्रदयगति रुक जाने से निधन हो गया. GbWy0QhaUAAlklzश्री सिंह पवई विधानसभा से दो बार विधायक निर्वाचित हुए. आपको तत्कालीन मुख्यमंत्री स्वर्गीय अर्जुन सिंह के मंत्री मंडल में संसदीय सचिव बनाया गया और दूसरे मंत्री मंडल के विस्तार में उपमंत्री और फिर गृह राज्यमंत्री बनाया गया और 1985 में दूसरी बार विधायक निर्वाचित होने के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री मोती लाल बोरा के मंत्री मंडल में कैप्टन साहब को गृहमंत्री के साथ साथ कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सोंपी गई. मध्यप्रदेश की राजनीति में पवई विधानसभा के साथ साथ पन्ना की पहचान कैप्टन साहब ने अपने कुशल नेतृत्व के कारण बनाई उन्होंने जगह जगह नवीन तहसीलें, महाविद्यालय एवं पुलिस थाने बनाये गये. कैप्टन साहब सरल स्वभाव और बेहद आकर्षित व्यक्तित्व के धनी थे. उनके जाने से एक राजनैतिक युग की समाप्ति हो गई जिसकी भरपाई कर पाना असम्भव है
जयपाल सिंह का राजनीतिक सफर
जानकारी के लिए बता दें कि कैप्टन जयपाल सिंह जूदेव पवई विधानसभा से 2 बार के विधायक रहे हैं. वे राजीव गांधी के खास दोस्तों में से एक थे. जयपाल सिंह राजीव गांधी के साथ पायलट भी रहे हैं. बताया जाता है कि उनकी दोस्ती एविएशन ट्रेनिंग के दौरान ही हुई थी. राजीव गांधी के कहने पर ही जयपाल सिंह ने कांग्रेस जॉइन की थी.FB IMG 1730541666472

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!