A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

वाराणसी : विश्वनाथ धाम के पास लाहौरी टोला में मकान का धरन गिरा, कई घायल

वाराणसी : विश्वनाथ धाम के पास लाहौरी टोला में मकान का धरन गिरा, कई घायल

वाराणसी : विश्वनाथ धाम के पास लाहौरी टोला में मकान का धरन गिरा, कई घायल

चन्दौली वाराणसी। दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के लाहौरी टोला में शनिवार दोपहर एक मकान का धरन अचानक गिर गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह मकान कॉरीडोर परियोजना क्षेत्र में आता है। मकान गिरने से आसपास के लोग डर से बाहर निकल आए। इस घटना में 4-5 लोग मामूली रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने तुरंत बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए भेजा।घटना की सूचना मिलते ही विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा और एसडीएम शम्भू शरण भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय प्रशासन की टीम राहत कार्य में जुट गई और आसपास के लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई।

 

मकान के ढहने से वहां रह रहे लोग सहमे हुए हैं। क्षेत्र के अन्य जर्जर मकानों की भी स्थिति पर सवाल खड़े हो रहे हैं। राहत कार्य जारी है।

Back to top button
error: Content is protected !!