
बेलाखोदा काली मंदिर में निर्दलीय प्रत्याशी रोहित यादव ने की पूजा अर्चना
बाघमारा विधानसभा के निर्दलीय प्रत्याशी रोहित ने महुदा बेलाखोदा काली मंदिर में पूजा अर्चना कर माथा टेककर जनता की खुशहाली की दुआ मांगी।पुजा के बाद सैकड़ों ग्रामीणों ने रोहित यादव को माला पहनकर स्वागत किया। वहीं रोहित यादव ने अपने चुनाव चिन्ह सिलाई मशीन छाप पर वोट देने की अपील की । मौके पर अजीत ग्याली, सुभाष मिश्रा,अजय ग्याली सहित अन्य मौजूद थे।




