A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

नवादा के सांसद विवेक ठाकुर ने तरारी मे किया चुनावी शंखनाद आरा। तरारी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी विशाल प्रशांत के पक्ष में नवादा के सांसद विवेक ठाकुर ने चुनावी शंखनाद किया। ग्राम एकवारी में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का चहुमुखी विकास हो रहा है और राज्य में भी डबल इंजन की सरकार के मुखिया नीतीश के नेतृत्व में भी विधि व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जा रहा है। सूबे के मुखिया नीतीश जी ने पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के मान सम्मान के लिए जो भी हो सका है पूरा किया है। उन्होंने आगे बताया कि हमारे संसदीय क्षेत्र में नवादा में उद्योगपति अडानी की सीमेंट फैक्ट्री लग रही है जिससे क्षेत्र का विकास के साथ-साथ रोजगार का भी विसर्जन होगा। श्री ठाकुर ने कहा कि तरारी से हमारा पुराना रिश्ता है हम तरारी के विकास में पूरा सहयोग करेंगे। बक्सर से भागलपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे इसी क्षेत्र से होते हुए भागलपुर को जायेगा। सुअरा हवाई अड्डा सासाराम से बिहटा हवाईअड्डा तक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण हो था है वह भी इसी क्षेत्र को छूता हुआ बिहटा तक जाएगा। इन बड़े-बड़े एक्सप्रेसवे के बन जाने के बाद बड़े-बड़े उद्योगपति भी इस क्षेत्र में उद्योग लगाने को आकर्षित होंगे जिससे भी कबहुत बड़े पैमाने पर रोजगार का सृजन होगा। चुनावी सभा को संबोधित करते करने वाले प्रमुख लोगो में स्थानीय नेता अजय शर्मा, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद मैआर, जहानाबाद के जिला पार्षद कृष्ण जी, ग्राम एकवारी के मुन्ना साह, विपिन कुशवाहा, मोहम्मद नसीम, राजेंद्र चंद्रवंशी, मनोज सिंह, शशि चौधरी सहित दर्जनों नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

नवादा के सांसद विवेक ठाकुर ने तरारी मे किया चुनावी शंखनाद

आरा। तरारी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी विशाल प्रशांत के पक्ष में नवादा के सांसद विवेक ठाकुर ने चुनावी शंखनाद किया। ग्राम एकवारी में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का चहुमुखी विकास हो रहा है और राज्य में भी डबल इंजन की सरकार के मुखिया नीतीश के नेतृत्व में भी विधि व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जा रहा है। सूबे के मुखिया नीतीश जी ने पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के मान सम्मान के लिए जो भी हो सका है पूरा किया है। उन्होंने आगे बताया कि हमारे संसदीय क्षेत्र में नवादा में उद्योगपति अडानी की सीमेंट फैक्ट्री लग रही है जिससे क्षेत्र का विकास के साथ-साथ रोजगार का भी विसर्जन होगा। श्री ठाकुर ने कहा कि तरारी से हमारा पुराना रिश्ता है हम तरारी के विकास में पूरा सहयोग करेंगे। बक्सर से भागलपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे इसी क्षेत्र से होते हुए भागलपुर को जायेगा। सुअरा हवाई अड्डा सासाराम से बिहटा हवाईअड्डा तक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण हो था है वह भी इसी क्षेत्र को छूता हुआ बिहटा तक जाएगा। इन बड़े-बड़े एक्सप्रेसवे के बन जाने के बाद बड़े-बड़े उद्योगपति भी इस क्षेत्र में उद्योग लगाने को आकर्षित होंगे जिससे भी कबहुत बड़े पैमाने पर रोजगार का सृजन होगा।
चुनावी सभा को संबोधित करते करने वाले प्रमुख लोगो में स्थानीय नेता अजय शर्मा, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद मैआर, जहानाबाद के जिला पार्षद कृष्ण जी, ग्राम एकवारी के मुन्ना साह, विपिन कुशवाहा, मोहम्मद नसीम, राजेंद्र चंद्रवंशी, मनोज सिंह, शशि चौधरी सहित दर्जनों नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

Back to top button
error: Content is protected !!