A2Z सभी खबर सभी जिले की

गया, टिल्हा धर्मशाला के निकट एक कबाड़ी दुकान से विस्फोट की आवाज , कवाड़ी दुकान मालिक घायल बेहतर ईलाज हेतू भेजा गया गया ए एन एम एम सी एच गया।

आज दिनांक 16.11.24 को सिविल लाईन थाना को सुचना मिली कि टिल्हा धर्मशाला के निकट एक कबाड़ी दुकान से विस्फोट की आवाज सुनाई दी है। प्राप्त सुचना से वरीय पुलिस पदाधिकारी को अवगत कराते हुए सिविल लाइन थानाध्यक्ष के द्वारा तत्क्षण घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। घायल कबाड़ी दुकान मालिक को जे०पी०एन० हॉस्पिटल से प्राथमिक उपचार के बाद ए०एन०एम०एम०सी०एच० गया भेजा गया है। एफ०एस०एल०, बम डिस्पोजल स्कवाड की टीम एवं वरीय पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर गए हुए है। वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, गया द्वारा इस मामले का सूक्ष्मता से अनुश्रवण किया जा रहा है। जल्द ही विस्फोट के कारणों का पता लगा लिया जायेगा। इस संबंध में सिविल लाइन थाना द्वारा अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!