
दो घरों का ताला तोड़कर नकदी-जेवर चोरी, केस दर्ज
मझोला थाना क्षेत्र में दो घरों का ताला तोड़कर चोरों ने नकदीऔर जेवर पार कर दिए। महिला ने संदेह के आधार पर दोयुवकों पर चोरी का केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले कीजांच में जुटी है। थाना मझोला क्षेत्र सोनकपुर हड़डी मिलनिवासी महिला पुनीता ने बताया कि उसने अपनी बेटी शिल्पीकी शादी रामपुर के सैफर्नी थाना क्षेत्र के गांव पट्टी फाजलाबादनिवासी तिलक सिंह से की है। बेटी वर्तमान में सोनकपुर हड्ीमिल काशीराम में ही रहती है। पुनीता के अनुसार बुधवार कीरात उसकी बेटी के घर का ताला तोड़कर चोर नकदी व जेवरपार कर दिए। उसके पड़ोस में रहने वाली महिला ऊषा पत्नीचंद्रपाल सिंह के घर का भी चोरों ने ताला तोड़कर मोबाइलफोन चोरी कर लिया। पूनीता का आरोप है कि उसकी बेटीके पड़ोस में रहने वाले अभिषेक उर्फ शूटर और औंकित नेचोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इस संबंध में एसएचओमझोला मोहित चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधथार पर दोनामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांचपड़ताल कर जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। मौ दीन पत्रकार रिपोर्टर भोजपुर जिला मुरादाबाद






