A2Z सभी खबर सभी जिले की

रायबरेली के नगर पंचायत लालगंज में खुला निःशुल्क ओपन जिम।

लालगंज नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरिता गुप्ता ने फीता काट कर कराया शुभारंभ।

रायबरेली -रायबरेली जिले के नगर पंचायत लालगंज में युवाओं, बच्चों, वृद्धजनों के लिए शारीरिक फिटनेस बनाए रखने हेतु निःशुल्क ओपन जिम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरिता गुप्ता जी द्वारा कराया गया। काफी अरसे से नगर पंचायत लालगंज में ओपन जिम की मांग की जा रही थी। नगरवासियो की मांग पर आलमपुर रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नजदीक ओपन जिम खोल दिया गया इस अवसर पर नगरवासियो ने नगर पंचायत अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। रायबरेली से संवाददाता पंकज कुमार।

Back to top button
error: Content is protected !!