?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछिंदवाडाजबलपुरडिंडोरीनरसिंहपुरबालाघाटभोपालमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

*कलेक्टर का दौरा: कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने जंतीपुर में मत्स्य बायोफ्लाक इकाई का निरीक्षण किया।*

किसान धनंजय पटेल मछली पालन कर बनेगा समृद्ध किसान

Picsart 24 11 28 07 08 35 712वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़🌐

मंडला MP हेमंत नायक✍️

**जंतीपुर में मत्स्य पालन को मिला बढ़ावा:** कलेक्टर का बायोफ्लाक इकाई का निरीक्षण

**मछली पालन से समृद्ध होंगे किसान:** कलेक्टर का प्रोत्साहन

**बायोफ्लाक तकनीक से मछली उत्पादन में बढ़ोतरी:** कलेक्टर का दौरा

मंडला न्यूज़:–कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने बुधवार को ग्राम पंचायत जंतीपुर विकासखंड मंडला में किसान श्री धनंजय पटेल के मछली उत्पादन हेतु निर्मित बायोफ्लाक इकाई का निरीक्षण किया। किसान श्री धनंजय पटेल को मत्स्य विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से लाभान्वित किया गया है। वह इस योजना के माध्यम से मछली बीज का उत्पादन और मछली पालन कर रहा है। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने किसान श्री धनंजय पटेल के खेत में जाकर मछली बीज उत्पादन और मछली पालन का अवलोकन किया। उन्होंने इस अवसर पर बायोफ्लाक पोण्ड लाईनर और बागवानी के संबंध में जानकारी प्राप्त की। किसान श्री धनंजय पटेल के लिए मत्स्य पालन को बढ़ावा देने हेतु स्थानीय स्तर पर मार्केटिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मत्स्य पालन विभाग को मार्केटिंग के संबंध में कार्यवाही करना होगा। जिससे किसान श्री धनंजय पटेल एक समृद्ध किसान बन सके। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, तहसीलदार मंडला श्री अजय श्रीवास्तव सहित कृषि एवं मत्स्य पालन विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

Back to top button
error: Content is protected !!