झारखंडरामगढ़

बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा का निधन

IMG 20241129 WA0003रांची। धरती आबा बिरसा मुंडा के पोते मंगल सिंह मुंडा का गुरुवार देर रात निधन हो गया। मंगल मुंडा ने रिम्स में अंतिम सांस ली। उनके निधन से आदिवासी समुदाय के लोगों में शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार खूंटी के उलिहातु गांव में होगा। उल्लेखनीय है कि 25 नवंबर को मंगल मुंडा खूंटी- तमाड़ रोड में सड़क दुर्घटना के शिकार हो गये थे। उनके सिर पर गंभीर चोट आयी थी। इसके बाद उनको बेहतर इलाज के लिए रिम्स लाया गया था। 26 नवंबर को डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज करना शुरू किया। उन्हें आईसीयू में रखा गया था। बीती देर रात उनका असामयिक निधन हो गया।

रिपोर्टर-ओमप्रकाश गुप्ता
रामगढ़

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!