A2Z सभी खबर सभी जिले की

सहसवान क्षेत्र मैं चोर पिकअप में लाद ले गए पांच भैंस

सहसवान: जिले में ठंड बढ़ने के साथ-साथ भैंस चोर भी सक्रिय हो गए है खासकर सहसवान इलाके में भैंस चोरी की घटनाएं ज्यादा हो रही हैं अब तक कोल्हार और चंदैसी में पांच भैंस चोरी हो चुकी है ग्राम कोल्हार निवासी ओमपाल का कहना है जब वह घर में सो रहे तो भैंस उनकी  घर में बंधी थी सुबह सोकर उठे तो उनकी पांच भैंस चोरी हो चुकी थी इसके बाद उन्होंने अपनी भैंसों की खोजबीन की वह उन्हें तलाश करते हुए गांव के नजदीक भट्टे पर पहुंचे वहां देखा तो एक भैंस की जंजीर पड़ी थी और पिकअप के पहियों के निशान भी बने थे उन्होंने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई ,इधर चंदैसी गांव में भैंस चोरी करने की कोशिश की गई गांव के सोमवीर कहना है कि रात तीन चोर उनकी दो भैंसों को खोलकर ले जा रहे थे जब उन्हें पता चला तो शोर मचाने लगे और चोर खाली पिकअप को लेकर भाग गए  पिकअप बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर सोहरा के नजदीक जाकर खाई में पलट गई उसके बाद चोर पिकअप को छोड़कर भाग गए पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

बदायूं ब्यूरो ताजिर सलमानी की रिपोर्ट

 

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!