A2Z सभी खबर सभी जिले की

समूचे विंध्य क्षेत्र में अनुसूचित जाति के लोगों को नही मिला भाजपा संगठन में प्रतिनिधित्व :- इंजी.रामप्रसाद वर्मा* 

  • *समूचे विंध्य क्षेत्र में अनुसूचित जाति के लोगों को नही मिला भाजपा संगठन में प्रतिनिधित्व :- इंजी.रामप्रसाद वर्मा*

 

*जिला संवाददाता दीपचंद्र साकेत*

 

सिंगरौली -हाल में ही भारतीय जनता पार्टी के संगठन में मंडल अध्यक्षों का चुनाव सम्पन्न हुआ ।जिसमें अनु.जाति मोर्चा मंडल सरई अध्यक्ष इंजी.रामप्रसाद वर्मा जी ने भाजपा संगठन पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि सामान्य वर्ग और पिछड़ा वर्ग को पूरा प्रतिनिधित्व मिला एवं थोड़ा बहुत अनुसूचित जनजाति को प्रतिनिधित्व कुछ मंडलों में मिला लेकिन वही देखा जाए तो विंध्य क्षेत्र में अनुसूचित जाति के लोगों को एक भी मंडल का प्रतिनिधित्व नहीं मिला जिसमें यह संगठन के लिए सकारात्मक बात नहीं हो सकती है । पूरे विंध्य क्षेत्र ही नहीं अपितु समूचे मध्य प्रदेश में भी 5 या 7 सीटों के अलावा भाजपा संगठन में अनुसूचित जाति के लोगों को प्रतिनिधित्व नहीं मिल सका है। यह बातें भाजपा के शीर्ष नेतृत्व मध्य प्रदेश को चिंतन करना चाहिए और पुनः विचार करना चाहिए।

DEEPCHANDRA SAKET SINGROALI MP

पत्रकार दीपचंद्र साकेत सिंगरौली
Back to top button
error: Content is protected !!