A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेजौनपुरताज़ा खबर

गोड़वड़ी विद्युत उपकेंद्र फीडर का फीता काटकर विधायक ने किया शुभारंभ

132 केवी उपकेंद्र से 33 केवी गुडबडी के लिए नवनिर्मित विद्युत लाइन का फीता काटकर क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह द्वारा शुभारंभ किया गया। इस लाइन की मांग काफी लम्बे समय से क्षेत्र वासियों द्वारा की जा रही थी। इस लाइन के निर्माण हो जाए जाने से 33 केवी सुइथाकला की ओवरलोडिंग समस्या खत्म हो जाएगी, तथा गर्मियों मे होने वाली अनावश्यक कटौती से आम जनमानस को राहत मिलेगा। इस मौके पर क्षेत्र प्रतिनिधि ने कहा कि इस लाइन की मांग ग्रामीणों द्वारा काफी लम्बे समय की जा रही थी आज उनकी मांग पूरी हो गयी। इसके निर्माण से ग्रामीणों को गर्मीयों में काफी राहत मिलेगी। हमारी सरकार की यही मंशा रहती रहती है कि जनता की हर जरूरी मांग को समय रहते पूरा कर दिया जाए। कार्यक्रम में बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता संतोष कुमार मिश्रा एसडीओ धर्मेंद्र गुप्त,भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष चिंता हरण शर्मा, महामंत्री धर्मेंद्र सिंह, जिला सोशल मीडिया प्रभारी वेद प्रकाश जायसवाल ,राज कपूर(विक्की) गुप्ता ,धीरज पाटिल, पूर्व प्रधान रिंकू सिंह, बांकेलाल राजभर, भीम सिंह भोले ,विजय सिंह, रोहित सिंह ,खुशी राम मिश्रा, वीरेंद्र अग्रहरि, प्रमोद चौहान प्रधान, वीरेंद्र सिंह (पिंटू)

राज कुमार सेठ

मैं एक प्राइवेट टीचर हूँ। पत्रकारिता मेरा शौक है।
Back to top button
error: Content is protected !!