

सेगाँव :-मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के सर्वांगीण और समावेशी विकास की दिशा में अग्रसर होने एवं वर्ष 2047 तक विकसित भारत के साथ-साथ मध्यप्रदेश को भी विकसित राज्य बनाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत सेगाँव मे जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे सचिव नारायण चौधरी ने जनसंवाद कार्यक्रम के एजेंडा का वाचन किया व उपस्थित ग्रामीण जनो से शासन की मंशा के अनुरूप फार्म के माध्यम से अपने सुझाव मांगे जिससे की पंचायत स्तर पर अच्छी कार्य योजना बनाकर विकसित मध्यप्रदेश मे सहयोग प्रदान किया जाए! इस अवसर पर उपस्थित पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश पटेल , संतोष राठौर, ने भी अपने सुझाव साझा करते हुए कहा की सर्वें प्रथम सेगाँव पंचायत को नगर पंचायत का दर्जा मिले!जिससे की ग्राम का सर्वांगीण विकास हो सके!चुकी सेगाँव पंचायत जनपद पंचायत की सबसे बड़ी पंचायत है और यहां उद्योग के लिए जगह भी उपलब्ध होने के साथ साथ पानी, बिजली एवं आवागम के भी सुचारु साधना उपलब्ध है जिससे यदि भविष्य मे यहां उद्योग आते है तो युवाओं को सुगमता से रोजगार उपलब्ध हो पायेगा जो हमारा विकसित भारत का रोडमेप तैयार करेगा !क़्यूकि गाँव के विकास के बिना विकसित भारत की कल्पना भी नहीं की जा सकती उक्त उदगार जन प्रतिनिधियों ने जनसंवाद कार्यक्रम मे कहे! सरपंच शांतिलाल चौहान ने जनसंवाद कार्यक्रम मे पधारे व्यक्तियों का आभार माना!इस अवसर पर धीरज मिश्रा, हरिओम यादव, तापीराम खाटरिया,दिलीप यादव, दिलीप मंडलोई, देवराम पंवार जनशिक्षक, रोशन साल्वे रोजगार साहयक, सुभाष शर्मा ,अनिल चौहान,हिरदाराम यादव, एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे! सेगाँव से प्रवीण यादव की खबर






