
बांगरदा (खरगोन) मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत ग्राम पंचायत बांगरदा एवं भोमवाड़ा में मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान समीक्षा बैठक का आयोजन सेक्टर प्रभारी बी एस सैगर के नेतृत्व में समस्त विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया।
बैठक में सेक्टर सह प्रभारीअधिकारी बद्री वास्कले ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान में विभागीय सर्वे टीम को स्वास्थ्य विभाग के 50, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 40 ,महिला एवं बाल विकास विभाग के 15, विद्युत विभाग के 6, राजस्व विभाग के 45, कृषि विभाग के 04 आवेदन प्राप्त हुए हैं। सभी आवेदनों की विभाग बार समीक्षा की गई। सेक्टर प्रभारी अधिकारी बी एस एस सेंगर ने बताया कि मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत शासन द्वारा संचालित समस्त योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य विभागीय अमले द्वारा किया जा रहा है। एवं पात्र हितग्राहियों तक शासन की योजनाओं को पहुंचा जा रहा है। एवं पात्र ग्रहियों से विभागों द्वारा मौके पर आवेदन लिए जा रहे हैं। आपने बताया कि ग्राम पंचायत बांगरदा में 3 जनवरी को शिविर आयोजित किया जाएगा। एवं सभी आवेदनों का निराकरण कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।
बैठक के दौरान सरपंच उर्मिला मालाकार ने अवगत कराया कि लाडली बहना योजना की कई पात्र हितग्राही महिलाओं को तकनीकी त्रुटियों के कारण योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। एवं कुछ महिलाओं की लाडली बहना योजना की राशि अचानक मिलना बंद हो गई है। ग्राम की विद्युत व्यवस्था जर्जर स्थिति में है। विद्युत तारों क्षमता से अधिक विद्युत भार होने से टूटते रहते है जिसके कारण विद्युत प्रदाय बाधित होता रहता है।
बैठक में सरपंच उर्मिला महेश मालाकार, सचिव रामेश्वर इंगला, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सूरजसिंह निगवाल, पटवारी राजेश शर्मा, विद्युत विभाग के सहायक यंत्री प्रशांत अलावा, ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के यंत्री बद्री वास्कले, विद्युत कर्मी उपेंद्र राय, महिला बाल विकास विभाग की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ज्योति गंगराड़े, आरती शर्मा, अनीता कनाडे, स्वास्थ्य विभाग के अखिलेश चतुर्वेदी, आशा कार्यकर्ता रेवा फूलकर, वंदना मालाकार, संगीता गीते, हसीना बी उपस्थित थी। अंत में सेक्टर प्रभारी बी एस सेंगर ने बैठक में उपस्थित विभागीय अधिकारियों को बताया कि अभी तक बांगरदा में 160 आवेदन एवं ग्राम पंचायत भोमवाड़ा में 272 आवेदन विभिन्न योजनाओं से संबंधित आए हैं। इनकी विभाग वार समीक्षा की जा रही है।
:- रामेश्वर फुलकर पत्रकार बांगरदा





