A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

अवैध मुरम खनन करने पर लगाया डेढ़ करोड़ रुपए का जुर्माना

पोकलैंड मशीन सहित तीन डंपर जब्त

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी।कलेक्टर संदीप जी आर ने बीना में अवैध मुरम खनन करने पर बड़ी कार्यवाही की एवं अवैध मुरम खनन करने पर एक करोड़ 55 लाख 52 हजार रुपए का जुर्माना लगाया साथ ही एक पोकलैंड मशीन सहित तीन डम्पर जब्त कर नीलामी का आदेश दिया। बता दें कि अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बीना एवं खनिज निरीक्षक द्वारा बीना तहसील के ग्राम बेलई स्थित भूमि खसरा नंबर 545 पर अवैध मुरम खनन पर संयुक्त कार्रवाही कर कलेक्टर को लेख प्रस्तुत किया उक्त लेख के परीशीलन के आधार उक्त अवैध खनन करना पाया गया लेख के आधार पर अवैध उत्खननकर्ता अनुराग सिंह दांगी पिता महाराज सिंह दांगी निवासी ग्राम बेलई तहसील बीना पर कलेक्टर ने डेढ़ करोड़ रुपए का जुर्माना अधिरोपित कर अवैध खनन में संलिप्त वाहनों को जब्त कर अधिग्रहण की कार्यवाही की गई। खनिज अधिकारी सागर को आदेश दिया गया कि उक्त जुर्माना एक माह में वसूल करना सुनिश्चित करें।Screenshot 20250114 100446 Facebook

Back to top button
error: Content is protected !!