सिद्धार्थनगर. भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान की अध्यक्षता में संविधान गौरव अभियान के तहत संगोष्ठी कार्यक्रम का किया गया आयोजन। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मा० सभापति सहकारी विकास बैंक उत्तर प्रदेश संतराज यादव एंव विशिष्ट अतिथि विधायक महराजगंज सदर जयमंगल कन्नौजिया रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संतराज यादव ने कहा कांग्रेस में भारतीय संविधान की गौरव को कलंकित किया है कांग्रेस ने 1956 में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के निधन के बाद दिल्ली में 26 अलीपुर रोड पर स्थित उनके आवास को राष्ट्रीय स्मारक में बदलने से इनकार कर दिया था यह काम 2016 में मोदी सरकार द्वारा आरंभ किया गया और 2018 में राष्ट्रीय स्मारक का उद्घाटन किया गया।
उन्होंने कहा भारतीय संविधान में 106 संशोधन किए गए जिसमें में 75 संशोधन कांग्रेस शासन के दौरान हुए हैं कांग्रेस ने संविधान संशोधन सदैव दुरुपयोग करने के लिए किया है 1975 में इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री पद पर बने रहने के लिए संविधान का दुरुपयोग कर इमरजेंसी लगाया था। विधायक जय मंगल कनौजिया ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व भाजपा ने डॉक्टर अंबेडकर की योगदान का सम्मान करने के साथ उनके जीवन से जुड़े पांच प्रमुख स्थलों की पहचान कर उसे पंच तीर्थ के रूप में विकसित किया है और भारतीय जनता पार्टी ने संविधान एंव बाबा साहब का सदैव सम्मान किया है। जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कहा भाजपा सरकार ने शोषण हुआ वंचित समाज को असली न्याय दिया है। कार्यक्रम संचालन जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा डॉ० संजय गौतम ने किया। उक्त अवसर पर पुर जिला अध्यक्ष बृज बिहारी मिश्रा,लाल जी त्रिपाठी, जिला महामंत्री/अभियान संयोजक विपिन सिंह,जिला मीडिया प्रभारी निशांत पाण्डेय,कार्यालय मंत्री आशीष शुक्ल, मंगल चौरसिया, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा अरुण मिश्रा, रामनारायण आदि लोग उपस्थित रहें।