A2Z सभी खबर सभी जिले की

सम्मान समारोह में धीरेन्द्र सिंह सम्मानित

जनहित में अच्छे कार्य करने पर ग्रामीणों ने धीरेन्द्र सिंह को किया सम्मानित

सम्मान समारोह में धीरेन्द्र सिंह सम्मानित

 

जनहित में अच्छे कार्य करने पर ग्रामीणों ने धीरेन्द्र सिंह को किया सम्मानित

IMG 20250119 WA0002

 

राठ (हमीरपुर)। क्षेत्र के मवई गांव में ग्रामीणों द्वारा पंचायत भवन में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। लगातार क्षेत्र में जनहित के कार्यों में रुचि रखते हुए समाज हित में अनेकों कार्य किए। जिसको लेकर क्षेत्र के इटौरा गांव निवासी धीरेन्द्र सिंह जिला अध्यक्ष व्यापार मंडल (युवा) जिला सहमति विश्व हिंदू परिषद को मवई गांव निवासी लालसिंह के द्वारा मोबाइल फोन देकर सम्मानित किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता लाल सिंह ने कहा कि समाज हित में धीरेन्द्र सिंह द्वारा काफी समय से समाज के उत्थान और हिंदुओं के हितों की रक्षा और हिन्दू समाज को जागरूक करते हुए उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करते रहते हैं। और उनके द्वारा ऐसे अनेकों सामाजिक कार्य किए गए। जिससे प्रभावित होकर शनिवार को पंचायत भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अन्तर्राष्ट्रीय उपभोक्ता कल्याण समिति हमीरपुर के जिलाध्यक्ष रामसिंह राजपूत ने उपभोक्ताओं के अधिकारों और हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हुए उपभोक्ताओं के अधिकारों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हमारी समिति उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करते हुए मिलावटखोर, उत्पीड़न, घटतौली और भ्रष्टाचार रोकने के साथ साथ उपभोक्ताओं को जागरूक करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। और यह समिति पीड़ित उपभोक्ताओं को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। विश्व हिंदू परिषद के नगर मंत्री दीपेंद्र सिंह ने हिंदुओं के उत्थान और कल्याण पर चर्चा करते हुए उन्हें जागरूक किया। और हिन्दू राष्ट्र बनाने को लेकर चर्चा की गई। प्रखंड अध्यक्ष ख़लक सिंह, जिला गौ रक्षा प्रमुख फूलसिंह राजपूत ने कहा कि गौ माता की रक्षा करना और उनकी सेवा करना हम समस्त हिंदुओं का परम कर्त्तव्य हैं। क्योंकि वर्तमान में समस्त गौवंश का आस्तित्व खतरे में है। समय रहते इनकी रक्षा नहीं की गई। तो वह समय दूर नहीं जब सारा गौवंश का आस्तित्व समाप्त हो जाएगा। गौरक्षा पर विस्तार से चर्चा करते हुए जागरूक किया गया। इस मौके पर आधा सैकड़ा से अधिक ग्रामीण उपस्थित रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!