A2Z सभी खबर सभी जिले की

सरकारी खरीद केंद्र में बेची गई मूंगफली की फसल की धनराशि प्राप्त ना होने पर किसानों ने मंडी सचिव सहित एसडीएम को दिया शिकायती पत्र।

सरकारी खरीद केंद्र में बेची गई मूंगफली की फसल की धनराशि प्राप्त ना होने पर किसानों ने मंडी सचिव सहित एसडीएम को दिया शिकायती पत्र।

सरकारी खरीद केंद्र में बेची गई मूंगफली की फसल की धनराशि प्राप्त ना होने पर किसानों ने मंडी सचिव सहित एसडीएम को दिया शिकायती पत्र।IMG 20250119 WA0000

हमीरपुर जनपद में राठ कस्बे की नवीन गल्ला मंडी सहित राठ तहसील परिसर में आज शुक्रवार को राठ क्षेत्र के दर्जन भर किसानों ने मंडी सचिव सहित उप जिला अधिकारी को शिकायती पत्र देकर राठ कस्बे की नवीन गल्ला मंडी में संचालित सरकारी खरीद केंद्र में बेची गई मूंगफली की फसल की धनराशि दिलाए जाने की मांग की है।

राठ क्षेत्र के किसान शिवनारायण, रमेशचंद्र, देवीदीन, सतीश चरण व अशोक कुमार सहित अन्य तमाम किसानों ने राठ तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी सहित नवीन गल्ला मंडी में मंडी सचिव को शिकायती पत्र देकर बताया कि उन सभी किसानों ने बीते करीब एक माह पहले राठ कस्बे की नवीन गल्ला मंडी में संचालित मूंगफली खरीफ केंद्र में अपनी मूंगफली की फसल बेंची थी। जिसका अब तक भुगतान नहीं हुआ है। तथा उन्हें मूंगफली बेचने का दस्तावेज 6 आर भी नही दी गई है। किसानों ने मंडी सचिव सहित उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर अति शीघ्र ही उन सभी किसानों के बैंक अकाउंट में उनके द्वारा बेची गई मूंगफली की फसल की धनराशि का भुगतान कराए जाने की मांग की है। वहीं इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि अतिशीघ्र ही किसानों के द्वारा बेंची गई मूंगफली की फसल का भुगतान करा दिया जाएगा।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!