A2Z सभी खबर सभी जिले की

सिद्धार्थनगर में चलाया गया महिला सशक्तिकरण अभियान

महिलाओं को दी गई सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी

सिद्धार्थनगर में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिला सशक्तिकरण और साइबर सुरक्षा को लेकर एक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। एसपी डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश और एएसपी सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जनपद के विभिन्न थानों जैसे मोहाना, भवानीगंज, मिश्रौलिया, लोटन, ढेबरुआ और शिवनगर डिड़ई में तैनात महिला बीट पुलिस अधिकारियों और शक्ति दीदी ने महिलाओं, छात्राओं और बालिकाओं को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

इस दौरान महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन और 1098 चाइल्ड लाइन शामिल हैं।

IMG 20250121 064945

कार्यक्रम में महिलाओं को न केवल सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई, बल्कि उन्हें सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, महिला हेल्प डेस्क और कानूनी प्रावधानों से भी अवगत कराया गया। साथ ही यातायात नियमों और साइबर अपराधों से बचाव के बारे में भी विस्तृत जानकारी साझा की गई। छात्राओं को निर्भीक होकर शिक्षित और सक्षम बनने के लिए प्रेरित किया गया। जागरुकता बढ़ाने के लिए पम्पलेट भी वितरित किए गए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!