
नागपुर-: 78वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या मे महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने आज पद्म पुरस्कारों की घोषणा की। गोवा स्वाधीनता आन्दोलन के सेनानी लीबिया लोबो सरदेसाई , मध्यप्रदेश के उद्यमी शैली होल्कर, मराठी लेखक मारूति भुजंगराव को पद्मश्री अवार्ड के चयन किया गया है। दिल्ली की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ• नीरजा भटला, सामाजिक कार्यकर्ता भीमसिंह भावेश, दक्षिण भारतीय संगीतकार पी• दतवनमूरति , फल उत्पादक किसान एल• हैंगथिंग , को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। पश्चिम बंगाल के ढाक वादक गोकुल चंद्रदास , कुवैत की योग शिक्षक शेखा ए जे अल सबा, उत्तराखंड के ट्रैवल ब्लागर दंपती हयूग , कोलीन गैंटजर , पुडुचेरी के वाद्य यंत्र थविल वादक पी दत्ताचनामूरति को भी पद्मश्री प्राप्त होगा। भजनभेरू सिंह चौहान, उपन्यासकार जगदीश जोशीला भी पद्मश्री पाने वालों की सूची मे शामिल है। देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान मे शामिल पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों -पद्मश्री, पद्म भूषण, एवं पद्म विभूषण दिए जाते है। यह सभी पुरस्कार समाज सेवा, साइंस, इंजीनियरिंग, कला, बिजनेस, चिकित्सा, साहित्य, शिक्षा, खेल, इंडस्ट्रीज, सिविल सेवा आदि क्षेत्रों मे उत्कृष्टता के लिए दिए जाते हैं।




