A2Z सभी खबर सभी जिले की

बंशीधर नगरः शैलेंद्र शुक्ला की बोलेरो गाड़ी रात में आग से जलकर खाक

थाबंशीधर नगरः मेंटर ना क्षेत्र के जतपुरा गांव निवासी शैलेंद्र शुक्ला की बोलेरो गाड़ी सोमवार रात आग से जलकर पूरी तरह खाक हो गई। घटना उस समय की है, जब शैलेंद्र अपनी पत्नी और बच्चों के साथ प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने के लिए घर से बाहर गए थे।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा बंशीधर नगर से (गढ़या): थाना क्षेत्र के जतपुरा गांव निवासी शैलेंद्र शुक्ला की बोलेरो गाड़ी सोमवार रात आग से जलकर पूरी तरह खाक हो गई। घटना उस समय की है, जब शैलेंद्र अपनी पत्नी और बच्चों के साथ प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने के लिए घर से बाहर गए थे। घर में अकेली उनकी बूढ़ी मां थीं।

FB IMG 1738081014596

शैलेंद्र शुक्ला ने बताया, ‘मैं और मेरा परिवार घर से निकले थे। रात करीब । बजे ट्रेन में सवार होते हुए मुझे फोन आया कि मेरी बोलेरो जलकर खाक हो

FB IMG 1738081014596

गई है। तत्काल मैंने उत्तर प्रदेश के विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर उतरकर अगले दिन सुबह घर पहुंचा। वहां देखा कि बोलेरो पूरी तरह जल चुकी थी। शैलेंद्र ने आगे बताया कि उन्हें यह नहीं पता कि गाड़ी में आग कैसे लगी। आग पर काबू पाने में जुटे स्थानीय निवासियों के अनुसार आग लगने के बाद

FB IMG 1738081014596

जब तक दमकल मौके पर पहुंची, तब तक गाड़ी के चारों टायर, एक स्टेपनी समेत पूरी बोलेरो जल चुकी थी।

 

पड़ोसियों ने बताया कि गाड़ी के टायर फटने की आवाज सुनकर वे बाहर निकले और देखा कि बोलेरो से तेज लपटें निकल रही थी। तुरंत ही उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया और तब तक दमकल कर्मी भी मौके पर पहुंचे।

 

सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!