A2Z सभी खबर सभी जिले की

कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति के चुनाव में घनश्याम सिंह अध्यक्ष मनोज मिश्रा महामंत्री निर्वाचित

*जौनपुर।* भारी गहमा गहमी के बीच मंगलवार को कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति का चुनाव सम्पन्न हो गया। मतगणना के बाद आये परिणाम में घनश्याम सिंह अध्यक्ष, मनोज मिश्रा महामंत्री और राजकुमार निषाद उपाध्यक्ष चुने गये। परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थक झूम उठे। यहां पीडीए फॉमूला धराशायी हो गया।
कलेक्टेªट अधिवक्ता समिति के लिए मंगलवार को सुबह से मतदान शुरू हुआ जो अपराहन तीन बजे तक चला। उसके मतो गणना शुरू हुई। मतों गिनती के बाद करीब सवा आठ बजे परिणाम घोषित किया गया। जिसमें घनश्याम सिंह अध्यक्ष, मनोज मिश्रा महामंत्री, राजकुमार निषाद उपाध्यक्ष, राजबहादुर गौतम कोषाध्यक्ष,हीरामणि यादव संयुक्त मंत्री और शशांक तिवारी लेखा निरीक्षक चुने गये।
मतगणना में अध्यक्ष पद के लिए घनश्याम सिंह को 311 वोट, बृजेश कुमार यादव 235, आनंद कुमार मिश्रा को 137 राजेन्द्रनाथ शुक्ला को 44 व राजेन्द्र लाल को मात्र तीन वोट मिला।
महामंत्री पद पर मनोज मिश्रा को 251 मत, प्रदीप यादव को 227 बाकी 8 प्रत्याशियों दहाई की संख्या में वोट मिला।
उपाध्यक्ष पद पर राजकुमार निषाद को 259, मेहदी रजा को 160, राजमर्ति शर्मा को 119, शैलेन्द्र कुमार यादव को 123 तथा राजेन्द्र श्रीवास्तव के खाते में 63 मत आया।

[yop_poll id="10"]
Show More

राज कुमार सेठ

मैं एक प्राइवेट टीचर हूँ। पत्रकारिता मेरा शौक है।
Back to top button
error: Content is protected !!