
आज सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में रेडिएशन ऑंकोलॉजी विभाग में लिनाक मशीन का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल जी, कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगद्र उपाध्याय जी द्वारा फीता काट कर किया गया।
प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, चतुर्थ चरण के अंतर्गत निर्मित ब्लॉक में लीनाक मशीन के शुभारंभ के अवसर पर मा. विधायक श्री पुरुषोत्तम खडेलवाल जी, श्री भगवान सिंह कुशवाह, मा. विधायक डॉ.जी एस धर्मेंद्र, एम एल सी श्री विजय शिवहरे, महापौर श्रीमती हेमलता दिवाकर, एस एन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रशांत गुप्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे…








