
पीलीभीत। इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी पीलीभीत शाखा के द्वारा अध्यक्ष/ जिलाधिकारी पीलीभीत के निर्देशन में चार्ट फिरोजपुर गांव में स्थित कंपोजिट विद्यालय में जाकर हाइजीन किट का वितरण किया गया। समिति के अवैतनिक जिला सचिव कौशलेंद्र भदौरिया ने बताया कि कंपोजिट विद्यालय चार्ट फिरोजपुर में कार्यरत 5 रसोईयों को हाइजीन किट एवं साडी प्रदान की गई। विद्यालय की प्रधानाचार्य निरंजना शर्मा एवं जिला सचिव ने संयुक्त रूप से विद्यालय में कार्यरत पांच रसोईयों को हाइजीन किट एवं साडी का वितरण किया तथा रसोईयों को साफ सफाई के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई। विद्यालय का समस्त स्टाफ भी मौजूद रहा।









