A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेबहराइच

महागामा में बह रही भक्ति की रसधार

क्षेत्र हुआ पूरी तरह से भक्तिमय

श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकली कलश शोभायात्रा,1151 कन्याएं हुई शामिल

झारखंड, गोड्डा।

जिले के म

शोभायात्रा में शामिल महिलाएं

हागामा प्रखंड के देवड़ी कित्ता गांव में गुरुवार को श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली गई।कलश शोभायात्रा में कुल 1151 कन्याएं शामिल हुई जो सिर पर कलश लिए जय श्री राम, राधे राधे के जयकारे लगाते हुए चल रही थी। आठगामा देवड़ी कित्ता शिव -पार्वती मंदिर प्रांगण से गाजे-बाजे के साथ निकाली गई कलश शोभायात्रा राय कित्ता,गोकुला, मनोहरपुर,सरभंगा आदि गांवों का भ्रमण करते हुए कथा स्थल पहुंची जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश की स्थापना की गई। कलश शोभायात्रा में शामिल कन्याओं के लिए जगह जगह समाजसेवियों के द्वारा चाय, शराब की व्यवस्था की गई थी। कलश स्थापना के साथ ही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा प्रारम्भ हो गया। कथा व्यास मसूदनाचार्य के द्वारा श्रोताओं को कथा का श्रवण कराया जाएगा। भागवत कथा को संपन्न कराने में सिकंदर इसर, श्याम रविदास, शंभू दरबें, बैजनाथ कुशवाहा, नेपाली ठाकुर, मिथुन मांझी, जनता ब्रह्म, पप्पू जायसवाल, हरेराम महतो के अलावा अन्य गणमान्य लोग का योगदान सराहनीय रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!