

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के ९५ वीं महाआरती में पंडित विकास चौबे हुए शामिल
महाआरती हिंदू जागरण की दिशा में महती कदम … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्ती समाचार – नगर के प्रसिद्ध श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार में ९५ वीं महाआरती में शामिल पंडित विकास चौबे(अडभार) के साथ श्री सिद्ध हनुमान परिवार ने इक्यावन दीपों की महाआरती हनुमान लला को समर्पित किया। इन पलों में पुजारी ओम प्रकाश वैष्णव ने पूजन_ आरती संपन्न कराया तो वहीं नारायण प्रसाद मौर्य ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया तथा अमित तंबोली ने कार्यक्रम में फोटोग्राफी किया।
पंडित विकास चौबे ने कहा कि हनुमान लला की महाआरती में शामिल होकर अभिभूत हूं तथा सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के प्रति साधुवाद व्यक्त करते हुए सबके मंगलमय जीवन की कामना करता हूं।
इस अवसर पर अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि महाआरती हिंदू जागरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है, जो सबके लिए अनुकरणीय है।
आज सभी ने मंगलवार की ९५ वें महाआरती के साथ ही सामूहिक हनुमान चालीसा का समवेत स्वर से पाठ किया गया।
आज हनुमान लला के सुबह श्रृंगार सुनीता अमित तंबोली तथा भोग प्रसाद यातायात थाना,अमित तंबोली एवं पंडित विकास चौबे परिवार के द्वारा चढ़ाया गया तथा सिंदुराभिषेक सावित्री यादव, राम गोपाल देवांगन व सुंदर काण्ड पाठ श्याम रावलानी, गीतेश पांडे, खुशबू गबेल, प्रथम शर्मा की ओर से कराया गया।
विदित हो कि श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के द्वारा १२अप्रैल को हनुमान जयंती पर भव्य हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा जिसमें मंदिर परिवार की ओर से सभी श्रद्धालुओं से अधिकाधिक सहभागिता एवं सहयोग का आग्रह किया गया है।




