
वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: सोमवार 17 मार्च को नागपुर में हिंसा के शहर में माहौल अब शांत हो रहा है। हिंसा प्रभावित क्षेत्रों सहित संवेदनशील परिसरों में भी स्थिति सामान्य हो रही है। इसको देखते हुए नागपुर पुलिस ने कर्फ्यू में ढील दिये जाने का निर्णय लिया है। पुलिस ने दस थाना क्षेत्र में से अब दो थानान्तर्गत क्षेत्रों में कर्फ्यू हटाये जाने का फैसला किया है। छह थानान्तर्गत क्षेत्रों में कर्फ्यू में ढील दी जा रही है। हिंसा वाले क्षेत्रों में कर्फ्यू जारी है। मालूम हो कि 17 मार्च सोमवार को नागपुर में हुई हिंसा आगजनी के बाद से पुलिस ने दस थानों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया था। जिनमे गणेशपेठ कोतवाली शांतिनगर इमामबाड़ा लकड़गंज पांचपावली सकरदरा नदनवन यशोधरानगर थाना क्षेत्र में कर्फ्यू लगाया गया था। कर्फ्यू के दौरान सबही तरह के व्यापारिक बंद थे। लगातार तीन दिनो से बंद के कारण व्यापारियों के साथ साथ आम नागरिकों को भी परेशानी हो रही थी। दुकानें बंद रहने से लोगों को दैनिक उपयोगी वस्तुओं के लिए परेशानी होने लगी थी इसको देखते हुए नागरिकों ने पुलिस से कर्फ्यू में छूट दिए जाने की मांग की थी। गुरूवार 20 मार्च को नागपुर पुलिस आयुक्त ने कर्फ्यू की समीक्षा करते हुए इसमे बदलाव करने का फैसला लिया। जारी आदेशानुसार नंदनवन और शांतिनगर क्षेत्रों में कर्फ्यू हटा लिया गया है। पांचपावली इमामबाड़ा सकरदरा लकड़गंज में स्थिति की समीक्षा के बाद दोपहर दो बजे से शाम के चार बजेतक के लिए दो घंटे की कर्फ्यू में छूट दी गई है। गणेशपेठ और कोतवाली थानान्तर्गत क्षेत्रों में कर्फ्यू जारी है। इन जगहों पर कड़क नियम जारी रहेंगे। प्रशासन और पुलिस ने नागरिकों से धैर्य और शांति बनाए रखने की अपील की है। किसी भी प्रकार के अफवाहों से बचने की भी अपील की गई है।






