A2Z सभी खबर सभी जिले की

लुधियाना.. ज्वेलरी शॉप मे हुई चोरी

ज्वेलरी शॉप मे हुई चोरी

लुधियाना: लोहारा के न्यू सतगुरु नगर में एक ज्वैलरी शॉप में चोरी की वारदात सामने आई है।बुधवार व बीरवार की देर रात एक से दो बजे के बीच में तीन अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर नकदी, लाखों के सोने चांदी के आभूषण चुरा लिए। पार्वती ज्वेलर्स के दुकान मालिक अभिषेक सोनी ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी दुकानदार के द्वारा दुकान के शटर टूटने की सूचना पर जब वह सुबह दुकान पहुंचे तो शटर टूटा मिला और सोने के 45 ग्राम, चांदी के साढे तीन किलो के आभूषण व साढ़े तीन लाख रुपये नगदी गायब थे।
कंगनवाल चौकी प्रभारी मेवा सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश जारी है।

वंदे भारत लाइव टीबी

एडिटर
सर्वेश राय
लुधियाना

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!