A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

प्रतिभाएं किसी की मोहताज नहीं होती- हीरा सिंह राजपूत

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी।अनुगुंज कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने कहा कि नृत्य ,नृत्य नहीं एक कला है, प्रतिभाएं किसी की मोहताज नहीं होती और जब प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है तो वह अपना कार्य कर आगे बढ़ जाती हैं। राजपूत ने कहा कि नृत्य, नृत्य नहीं होता बल्कि एक बहुत बड़ी कला होती है जिसके माध्यम से यह नृत्य लोक कलाकार अपने चरण पर पहुंचता है और अपना अपने जिले ,देश ,प्रदेश नाम रोशन करता है। उन्होंने कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा आयोजित किए गए अनुगुंज कार्यक्रम में आज ताली रोकने का मन ही नहीं कर रहा था कार्यक्रम में पूरे भारत दर्शन करा दिए।उन्होंने कहा कि मैं संस्कृति मंत्रालय को प्रस्ताव रखूंगा कि सागर में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा जो प्रस्तुति दी गई उसने इन धारणाओं को गलत साबित कर दिया जिनमें कहा जाता था कि शासकीय विद्यालयों में इस प्रकार की प्रतिमाएं नहीं रहती किंतु आज यह सब झूठा साबित हो गया ।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा जो सभागीय मुख्यालयों पर यह अनुगूंज कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया यह निर्णय प्रतिभा निखारने का कार्य करेंगा। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष से यह कार्यक्रम पीटीसी ग्राउंड मैदान पर होगा जिसमें जिला पंचायत सहित सभी विभाग सहयोग करेंगे।संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सागर संभाग मनीष वर्मा ने कहा कि शासकीय विद्यालय के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है आवश्यकता है उनको निकालने की और आगे बढ़ाने की । श्री वर्मा ने कहा कि शासकीय विद्यालय में शासन के द्वारा लगातार छात्र-छात्राओं की हित के लिए प्रयास किया जा रहे है ।इसी कड़ी में उनकी प्रतिभा को निकालने के लिए यह अनुगुंज कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें सागर के शासकीय विद्यालयों की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया है ।कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं प्राचार्य डॉ महेंद्र प्रताप तिवारी ने बताया कि शासन के द्वारा अनुगुंज कार्यक्रम की जो पहल की गई है, इससे शासकीय विद्यालयों के छात्राओं में भारी उत्साह का वातावरण है और उनकी प्रतिभा को निकालने का उनको मौका मिला है।पंडित रवि शंकर शुक्ल शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय सागर की 285 छात्राओं ने अनुगूंज कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं विद्यालय प्राचार्य डॉ. महेंद्र प्रताप तिवारी एवं विद्यालय के प्रभारी शिक्षकों के मार्गदर्शन में उत्साह पूर्वक भाग लिया। प्रभारी शिक्षक श्रीमती प्रीति तिवारी, श्रीमती नीता मिश्रा एवं श्रीमती शालिनी जैन मेंटर सुश्री रजनी दुबे के मार्गदर्शन में विद्यालय की 75 छात्राओं ने महारास नृत्य की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया ।विद्यालय की 50 छात्राओं ने डॉ. शुभा मिश्रा, श्रीमती रितु कटारे, रोहित दुबे के मार्गदर्शन में महाकुंभ के महत्व को प्रतिपादित करते हुए नृत्य नाटिका की मर्म स्पर्शी प्रस्तुति दी इसके उपरांत विद्यालय की 51 छात्रों ने फाग पर लोकगीत की कर्णप्रिय प्रस्तुति दी। जिसकी प्रभारी श्रीमती ज्योति गोदरे, श्रीमती मीनाक्षी पटेल, सुश्री ट्विंकल ताम्रकार एवं श्रीमती सरोज जैन मेंटर जयंत विश्वकर्मा, श्री ऋषि विश्वकर्मा, राम गोपाल ठाकुर के मार्गदर्शन में यह प्रस्तुति दी गई। मेंटर श्रीमती स्वाति प्रिया हलवे के मार्गदर्शन में प्रभारी शिक्षक श्रीमती मधुलिका जैन, अशोक पटेल, श्रीमती शोभना ढ़िमोले के मार्गदर्शन में 25 छात्राओं ने चित्रकला में तथा श्रीमती ज्योति नेमा, श्रीमती कमलेश कोरी, श्रीमती सुमन सेन, श्रीमती रंजीता जैन के मार्गदर्शन में 50 छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से वर्तमान विषयों को उकेरा ।इसके अलावा मेंटर शिक्षक श्रीमती पिंकी अजीज एवं श्रीमती नेहा सोनी श्रीमती मालिनी जैन के मार्गदर्शन में सेल्फी प्वाइंट बनाया जिसे उपस्थित अतिथियों एवं जन सामान्य ने विशेष रूप से सराहा एवं अपने छायाचित्र लिए। इसके साथ ही विद्यालय की चार छात्राओं ने सुमित सिंह राठौड़ एवं डॉ. नाहिद परवीन खान मेंटर अरविंद जैन एवं श्रीमती रचना तिवारी के मार्गदर्शन में मंच संचालन में सफलतापूर्वक दायित्व का निर्वहन किया । इन सभी कार्यक्रमों में छात्रों का मेकअप ब्यूटी एवं बैलनेस प्रभारी श्रीमती नीलोफर खान एवं शिक्षिका श्रीमती तनुजा रैकवार के मार्गदर्शन में 45 छात्राओं ने किया। अधिकारी डॉ. अंजना पाठक प्राचार्य हाई स्कूल कुढ़ारी एवं अनुगूंज नोडल अधिकारी डॉ. महेंद्र प्रताप तिवारी, अनुगूंज संयोजक श्रीमती सरोज जैन, विद्यालय अनुगूंज प्रभारी श्रीमती रिंकी राठौर तथा सांस्कृतिक प्रभारी डॉक्टर शुभा मिश्रा के मार्गदर्शन में विद्यालय की छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। विविध कार्यक्रमों में सहायक मेंटर की भूमिका में शिवम बेन,प्रशांत बेन, शिवा सेन, धर्मेंद्र बंसल तथा सुश्री प्रसिद्धि तिवारी ने निभाई। अनुगूज कार्यक्रम में 1000 से अधिक छात्राओं ने एवं 500 से अधिक शिक्षक शिक्षकों ने अपनी सहभागिता दी। कार्यक्रम में कॉल 15 नृत्य की प्रस्तुतियां दी गई ।इस अवसर पर वीरेंद्र पाठक पप्पू फुसकेले, डॉ ललित मोहन, जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन, डॉ. आशुतोष गोस्वामी , श्रीमती मनीषा एलेक्जैंडर, एम कुमार, नोडल अधिकारी डॉ महेंद्र प्रताप तिवारी, श्रीमती उषा जैन, श्रीमती अनीता कुमार, रेणु परस्ती, मनोज तिवारी, स्काउट गाइड की प्रभारी श्रीमती कंचन सिंह, श्रीमती कृष्णा साहू सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में विद्यालयों की प्राचार्य शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।IMG 20250323 WA0131

Screenshot 20250323 203551 Facebook

Screenshot 20250323 203538 Facebook

Screenshot 20250323 203537 Facebook

Screenshot 20250323 203523 Facebook

Screenshot 20250323 203522 Facebook

Screenshot 20250323 203520 Facebook

Back to top button
error: Content is protected !!