
अलवर 27 मार्च (प्रमोद केवलानी) पूज्य सिंधी पंचायत अलवर द्वार सिंधियत दिवस चेटीचंड महोत्सव 30 मार्च रविवार को बड़ी ही धूमधाम से सिन्धु भवन दाउदपुर में मनाया जाएगा। पूज्य सिंधी पंचायत अलवर के अध्यक्ष गोविंद राम मिंगलानी ने बताया कि यह निर्णय समाज की हुई एक बैठक में लिया गया जिसमें विश्व सिंधी सेवा संगम के अन्तर्राष्ट्रीय सचिव सुरेश कुमार थदानी, भारतीय सिंधु सभा के अध्यक्ष तेजू मल रामचंदानी, महासचिव सुभाष चंद निहालानी, रेडिमेड गारमेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार कोरजानी, मेला कमेटी अध्यक्ष भजन लाल गणेशानी, फल सब्जी मंडी आड़ती एसोसिएशन के संरक्षक ठाकुर दास भोजवानी, पंचायत संरक्षक चंदू लाल बोदवानी, सिंधी सखी विकास समिति की अध्यक्ष गीता साधवानी, प्रेम प्रकाश मंडल के अध्यक्ष आसाराम दात्तवानी, सहित सिंधी समाज की विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया
चेटीचंड महोत्सव पर 29 मार्च शनिवार को प्रात 9.15 बजे सिंधु भवन, दाउदपुर अलवर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। साँय 4 बजे वाहन रैली सिंधु भवन से प्रारंभ होकर अलवर शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई शहीद स्मारक तक जाएगी। शहीद स्मारक पर सिंध के सपूत अमर शहीद हेमू कालानी सहित अमर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किये जायेंगे। 30 मार्च रविवार सुबह 8.15 बजे झंडा रोहण के साथ चेटीचंड महोत्सव का आगाज होगा। प्रातः 9.15 बजे बच्चों के जनेऊ एवं मुंडन संस्कार का आयोजन होगा। इसके पश्चात 10.15 बजे पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा द्वार भगवान झूलेलाल की ज्योति प्रज्ज्वलित की जाएगी। 11.15 बजे विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जाएगा। भगवान झूलेलाल जी के पूज्य बहिराना साहिब सहित सिंधी संतो, महापुरुषो, शहीदों की झांकियो के साथ शोभा यात्रा को दोपहर 2.15 बजे पूर्व विधायक बनवारी लाल सिंघल सिन्धु भवन से झंडी दिखा कर रवाना करेंगे शाम 5.15 पंडित जीतेंद्र खेड़ापति द्वारा होप सर्कस पर शोभा यात्रा की महाआरती की जाएगी। शोभा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई कंपनी बाग पर विसर्जित होगी। शाम 7.00 बजे सिंधी समाज के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन ‘दा रिवाज रिजॉर्ट’ कंपनी बाग के सामने में होगा जिसके मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव, विशिष्ट अतिथि राजस्थान राज्य मंत्री संजय शर्मा, जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर एवं अध्यक्षता पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा करेंगे। रात्रि 8.30 बजे भंडारा होगा। चेटी चंद महोत्सव का समापन होगा रात्रि 10.00 बजे पल्लव के साथ होगा।





