A2Z सभी खबर सभी जिले की

बाइक रैली निकाल रामनवमी शोभायात्रा में शामिल होने का दिया न्यौता

बाइक रैली निकाल रामनवमी शोभायात्रा में शामिल होने का दिया न्यौता

बाइक रैली निकाल रामनवमी शोभायात्रा में शामिल होने का दिया न्यौता

IMG 20250404 WA0052

 

राठ(हमीरपुर) आज श्री रामनवमी शोभायात्रा समिति के तत्वाधान में सैकड़ो राम भक्तों ने आगामी 6 अप्रैल को भगवान श्री राम की निकाली जाने वाली भव्य शोभा यात्रा में शामिल होने के लिए बाइक रैली निकाल लोगों को जागरुक करते हुए न्यौता दिया। इस दौरान राम भक्त डीजे की भक्तिमय धुनों में नृत्य करते हुए चल रहे थे।

श्री रामनवमी शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष राकेश मिश्रा ने बताया कि आगामी 6 अप्रैल दिन रविवार को भगवान श्री राम की भव्य शोभायात्रा नगर के रामलीला मैदान से प्रारंभ होगी। जिसमें भारी संख्या में राम भक्तों के समूह को बुलाने के लिए आज रामलीला मैदान से लक्ष्मीबाई तिराहा, कोटबाजार, उरई बस स्टैंड, अंबेडकर चौराहा, बजरिया होते हुए भव्य बाइक जुलूस निकाला गया।

इस दौरान क्षेत्रीय विधायक मनीषा अनुरागी,पूर्व विधायक डॉ0 अम्बेश कुमारी, समाजसेवी सुनील नगायच, सुरेश खेवरिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला, अनुज सक्सेना, मनीष गौतम, अवधेश पाठक, निशा भटनागर, हिंदू युवा संगठन के अजय हिंगवासिया, जिला संयोजक सचिन शर्मा, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू उर्फ खुल्ले, स्वर्ण कार धर्मशाला के अध्यक्ष ब्रजभूषण दाऊ, बृजेंद्र सोनी उर्फ भोले, बसंत नगायच, भाजपा महिला मोर्चा की नीतू भटनागर, निशा भटनागर, नीलेश अग्रवाल उर्फ बॉबी अभय त्रिपाठी, अमरजीत अरोड़ा, राजीव आर्य ( रज्जू)शक्ति सिंह, संतोष परिहार, आकाश नैक्या सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।

 

नोट – बाइक रैली निकालते हिंदू संगठन के लोग

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!