A2Z सभी खबर सभी जिले की

जौनपुर की मुख्य विकास अधिकारी बनीं मृणाली जोशी16 आईएएस अधिकारियों के तबादले 6 जिलों के डीएम बदले

IMG 20250416 WA0011

जौनपुर की मुख्य विकास अधिकारी बनीं मृणाली जोशी16 आईएएस अधिकारियों के तबादले 6 जिलों के डीएम बदले

गोरखपुर।

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज

बुध्देश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी

योगी सरकार ने मंगलवार की शाम 16 IAS अफसरों के ट्रांसफर कर दिए। इनमें 6 जिलों के डीएम भी शामिल हैं। अयोध्या, चंदौली, अमेठी, बदायूं, इटावा, कन्नौज के डीएम बदले

चंदौली डीएम निखिल टीकाराम फुंडे को अयोध्या का डीएम बनाया गया है। अयोध्या डीएम चंद्र विजय सिंह को अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग का विशेष सचिव बनाया गया। 2013 बैच के IAS अधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला को इटावा भेजा गया है। वे अभी तक कन्नौज के डीएम थे। उन्होंने 17 जुलाई, 2022 से अब तक करीब ढाई साल तक कन्नौज की कमान संभाली।

प्रयागराज के नगर आयुक्त चंद्रमोहन मोहन गर्ग को चंदौली का डीएम नियुक्त किया है। वे 2016 बैच के IAS हैं। सहारनपुर के नगर आयुक्त संजय चौहान को अमेठी का जिलाधिकारी बनाया गया। इटावा के जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय को बदायूं का डीएम नियुक्त किया है।

मृणाली अविनाश जोशी को जौनपुर का मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया

 वह 2021 बैच की आईएएस अधिकारी हैं और पुणे की रहने वाली हैं। ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर के पद पर तैनात थीं।मृणाली जोशी ने अर्थशास्त्र में स्नातक और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में पीजी किया है।

उनकी पहली पोस्टिंग अलीगढ़ में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर हुई थी। इसके बाद गोरखपुर का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बनाया गया था।गोरखपुर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर रहते हुए अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया। मृणाली जोशी के कार्यालय में आने वाले हर पीड़ित व्यक्ति को उचित और न्यायसंगत न्याय दिलाने का कार्य किया । उनका जोर सरकारी योजनाओं को बिना किसी भेदभाव के लागू करने पर रहा मृणाली अभिनाश जोशी 2021 बैच की आईएएस अधिकारी हैं।

वहीं, जौनपुर की मुख्य विकास अधिकारी सीलम साईं तेजा को नगर आयुक्त प्रयागराज और अमेठी की जिलाधिकारी निशा को राष्ट्रीय आयुष मिशन में मिशन निदेशक बनाया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!