
दो सगे भाइयों पर किया रॉड, चाकू से प्राणघातक हमला, घर में तोड़फोड़
बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के सोनबरसा निवासी गिरिजा देवी पत्नी स्व. शीत वसन्त ने गांव निवासी छह लोगों पर अपने दो पुत्रों पर प्राणघातक हमला करने, घर में घुसकर तोड़फोड़ करने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि गांव निवासी सुफियान उसके घर के सामने गली मे तेज रफ्तार से मोटर साइकिल चला रहा था, जिस पर उसके पुत्र अमित कुमार ने उसे मना किया। इस बात को लेकर आरोपी ने जाति सूचक गाली दी। परिवार के अन्य लोगांे के साथ मिलकर राड व चाकू लेकर जान से मारने की नीयत से उसके घर में घुस आया। उसके पुत्र अमित (28) और अशोक (32) पर प्राणघातक हमला कर घायल कर दिया। घर में रखी चारपाई व अन्य सामान तोड़कर नुकसान कर दिया। आरोपियों ने जान से मारने की भी धमकी दी। हमले में घायल उसके दोनो बेटो को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। मामले में तहरीर के आधार पर सुफियान, फिरोज खान, मो. वकील, साहिद खान, मुजाहिद, कालिव के खिलाफ बीएनएस व एससीएसटी एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।




















