टीकाकरण अभियान को लेकर इटवा में टास्क फोर्स की बैठक
24 अप्रैल से 10 मई तक चलेगा टीडी अभियान, बच्चों को लगेगा टीका
इटवा तहसील कार्यालय में तहसील टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।एसडीएम कुणाल ने सभी विभागों के अधिकारियों को समन्वय से कार्य करने और शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त करने का निर्देश दिया।

सीएचसी इटवा के अधीक्षक डॉ. संदीप द्विवेदी ने बताया कि टीडी (टेटनेस डिक्टीरिया) अभियान 24 अप्रैल से 10 मई
2025 तक चलेगा। इस दौरान 10 और 16 वर्ष के सभी बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा।
बैठक में खंड शिक्षाधिकारी की अनुपस्थिति पर एसडीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित विभाग को पत्र जारी करने के निर्देश दिए।
कर्मचारियों को अभियान की सफलता के लिए इटवा ब्लॉक के सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को जानकारी देने को कहा गया।
उपजिलाधिकारी ने वीएचएसएनडी की समीक्षा की। उन्होंने सत्र के दौरान विजिट पर गूगल लिंक पर चेक लिस्ट फीड करने के निर्देश दिए।
छूटे हुए बच्चों के टीकाकरण और इन्कार करने वाले परिवारों को समझाकर शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में डॉ. संदीप द्विवेदी, सीडीपीओ मंजूलता गौतम, खुनियांव मो. अरशद, ईओ संदीप कुमार, महेंद्र कुमार, शिवानंद तिवारी, धीरज श्रीवास्तव, उर्मिला, आंचल, हेमंत गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]






