A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेदेशनागपुरमहाराष्ट्र

प्रधानमंत्री ने की कई बैठकें, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन

वंदेभारतलाइवटीव न्युज -: 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगांव में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर बुधवार 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सुरक्षा पर कैबिनेट समिति की बैठक की बुलवाई। इसमें राजनीतिक मामलों की कैबिनेट समिति आर्थिक मामलों की समिति की बैठकें हुई। जानकारी के अनुसार इस बैठक में प्रधानमंत्री के साथ रक्षामंत्री राजनाथसिंह जी, गृहमंत्री अमितशाह जी, विदेश मंत्री एस•जयशंकर जी, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण जी शामिल रहे। केंद्र सरकार की रणनीतिक बैठकों के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड में फेरबदल भी किया गया है। पुनर्गठित राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार समिति मे सात सदस्य होंगे। बोर्ड में तीनों सेनाओं से सेवानिवृत्त अधिकारी भी रहेंगे। केंद्र सरकार की ओर से पूर्व रॉ प्रमुख आलोक जोशी जी को इसका अध्यक्ष बनाया गया है। बोर्ड में पूर्व पश्चिम एयर कमांडर एयर मार्शल पीएम सिन्हा जी, पूर्व दक्षिणी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एके सिंह जी, रियर एडमिरल मोंटी खन्ना जी, सैन्य सेवाओं से सेवानिवृत्त अधिकारी भी है। राजीव रंजन वर्मा मनमोहन सिंह, भारतीय पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त दो सदस्य भी बोर्ड में शामिल हैं। सात सदस्यीय बोर्ड में वी• वेंकटेश वर्मा सेवानिवृत्त आईएसएएफ हैं।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!