

📍सहारनपुर ब्रेकिंग: कुतुबशेर पुलिस ने किया लाखों की चोरी का पर्दाफाश – दो शातिर चोर गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवरात और नकदी बरामद!
सहारनपुर में बढ़ती चोरी की वारदातों पर लगाम लगाते हुए थाना कुतुबशेर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा करते हुए बताया कि फरवरी और मार्च 2025 में क्षेत्र में हुई दो बड़ी चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो शातिर नकबजन गिरफ्तार कर लिए गए हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सद्दाम उर्फ सददाम पुत्र वजीरा निवासी मिराजपुरा थाना सदर बाजार और वाजिद पुत्र रोशन निवासी ग्राम जंधेड़ी थाना सदर बाजार के रूप में हुई है।
पहली घटना 16 फरवरी को सामने आई थी जब सोमपाल सैनी निवासी नई बस्ती, रामनगर रोड ने थाना कुतुबशेर में तहरीर दी कि उनके घर से अज्ञात चोरों ने लाखों के गहनों के साथ नकदी चोरी कर ली। चोरी गए सामान में 2 मंगलसूत्र, 1 जोड़ी टॉप्स, 2 अंगूठी, 4 ओम, 1 टीका, 1 जोड़ी बाली, 5 जोड़ी पायल, 4 जोड़ी चुकटी, 21 चांदी के सिक्के, 1 जोड़ी गोभी पाजेब, 2 चांदी की चैन और 75 हजार रुपये नकद शामिल थे। इसी तरह 19 मार्च को देवेंद्र कुमार निवासी गंगोह रोड, शारदा नगर ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें 30 हजार नकद, 2 जोड़ी पायल, 3 जोड़ी चुकटी, 1 जोड़ी बाली, 1 नाक की नथ, 1 मंगलसूत्र और 2 अंगूठी चोरी हुई थीं।
पुलिस ने जब मुखबिर की सूचना पर चेकिंग अभियान चलाया तो सद्दाम को दबनी कब्रिस्तान के रास्ते से और वाजिद को नसीर कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के पास से भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद हुआ जिसमें सोने-चांदी के जेवर, नकदी और चोरी में प्रयुक्त उपकरण भी शामिल हैं। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे दिन में सुनसान और बंद मकानों की रेकी करते थे और रात को ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। चोरी का माल आपस में बांट कर छुपा देते और नकदी खर्च कर डालते थे।
सद्दाम पर पहले से हत्या, आर्म्स एक्ट, चोरी समेत 12 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि वाजिद के खिलाफ 5 आपराधिक मामले पंजीकृत हैं। दोनों पर अब धारा 317(2) बीएनएस भी जोड़ दी गई है। पुलिस ने इन्हें न्यायालय में पेश किया है। इस कामयाबी में प्रभारी निरीक्षक एच.एन. सिंह, उप निरीक्षक अवशेष भाटी, अशोक कुमार, हैड कांस्टेबल अंकुश गोदरा, सन्नी, मुकेश, सचिन कुमार, कांस्टेबल आशीष, अजय, संदीप और राजन की अहम भूमिका रही।
🔴 इस सफलता के बाद पुलिस को उम्मीद है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर काफी हद तक लगाम लगेगी और आम जनता को राहत मिलेगी।
✍️ रिपोर्ट: एलिक सिंह
संपादक – वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़
जिला प्रभारी – भारतीय पत्रकार अधिकार परिषद
📞 संपर्क: 8217554083







