A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेजबलपुरडिंडोरीनरसिंहपुरबालाघाटभोपालमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

न्याय यात्रा बालाघाट के पत्रकारों ने उठाई सुरक्षा की आवाज, मंडला में हुआ स्वागत

पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर बालाघाट के पत्रकारों की न्याय यात्रा: मंडला में भव्य स्वागत, जनप्रतिनिधियों का समर्थन

IMG 20250515 WA0012 2वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ 🌐 

मंडला MP हेमंत नायक✍️

#Breking News balaghat :–पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने और अन्य मांगों को लेकर बालाघाट के पत्रकारों द्वारा शुरू की गई न्याय यात्रा गुरुवार को मंडला पहुंची, जहां पत्रकारों का भव्य स्वागत किया गया। बालाघाट से शुरू होकर सिवनी होते हुए शाम 5 बजे मंडला पहुंची इस यात्रा में शामिल पत्रकारों ने स्थानीय पत्रकारों से विस्तृत चर्चा की।

वरिष्ठ पत्रकार सुनील दुबे अन्ना महाराज, राजेश साहू, सुधीर उपाध्याय और हनुमान तिवारी ने न्याय यात्रा का समर्थन करते हुए कहा कि सरकार लंबे समय से पत्रकार सुरक्षा कानून की बात कर रही है, लेकिन इस पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा इस संबंध में गठित कमेटी का भी उल्लेख किया।IMG 20250515 WA0011 2

पत्रकारों ने बताया कि पिछले दो वर्षों में मध्य प्रदेश में सैकड़ों पत्रकारों पर मामले दर्ज किए गए हैं, जिनकी उच्च स्तरीय जांच कर उन्हें निरस्त किया जाना चाहिए। उन्होंने 2017 में पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जारी उस परिपत्र का भी जिक्र किया, जिसमें पत्रकारों के खिलाफ कार्रवाई और आपराधिक मामलों की उच्च स्तरीय समीक्षा के निर्देश दिए गए थे, लेकिन आठ साल बाद भी इस आदेश का पूरी तरह से पालन नहीं हो रहा है और बिना जांच के पत्रकारों पर मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

बैठक के बाद पत्रकारों ने पैदल मार्च करते हुए कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उईके से उनके आवास पर मुलाकात की। नीरज अग्रवाल ने मंत्री को न्याय यात्रा के उद्देश्य और मांगों से अवगत कराया। कैबिनेट मंत्री ने पत्रकारों का स्वागत करते हुए उनके समर्थन में पत्र जारी किया और कहा कि उनकी मांगें जायज हैं, जिन्हें मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार जरूर पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज में सच लाने का काम करते हैं और उनकी सभी मांगें उचित हैं।

बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा ने मुख्यमंत्री के नाम जारी समर्थन पत्र में कहा कि मध्य प्रदेश में पत्रकारों पर लगातार हमले हो रहे हैं और पत्रकार सुरक्षा कानून लागू होना हितकारी है। उन्होंने यह भी कहा कि पत्रकारों की शिकायतों पर गृह मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा जांच के बाद ही कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। उन्होंने शिकायतों की जांच वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में सुनिश्चित करने की अनुशंसा की।

निवास विधानसभा के विधायक चैनसिंह वरकड़े ने भी मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में पत्रकारों पर हो रहे हमलों पर चिंता व्यक्त की और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जांच के उपरांत कार्रवाई के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने न्याय यात्रा की सफलता की कामना की।

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश तेकाम, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भी न्याय यात्रा को अपना समर्थन दिया। मंडला जिले के पत्रकारों ने भी मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर बालाघाट के पत्रकारों का समर्थन किया।

गौरतलब है कि पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर प्रदेश भर के पत्रकार एकजुट हो रहे हैं और समय-समय पर ज्ञापन सौंप रहे हैं, लेकिन सरकार द्वारा अभी तक कानून का मसौदा भी तैयार नहीं किए जाने से पत्रकारों में नाराजगी है। अन्य लंबित मांगों को लेकर बालाघाट जिले के पत्रकारों ने 15 मई से न्याय यात्रा शुरू की है, जो सिवनी, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर सहित अन्य जिलों से होते हुए भोपाल पहुंचेगी।

बालाघाट के वरिष्ठ पत्रकार हिमांशु जैन ने बताया कि आशीष भगत, विजय मिश्रा, मिलिंद्र ठाकरे, अंकुश चौहान, रोहित नायड और डिकेश राणा सहित कई पत्रकार यात्रा में शामिल हैं। वाहन से चल रही इस यात्रा को हर जिले में समर्थन मिल रहा है। यह यात्रा 11 जिलों के पत्रकारों से मिलकर ज्ञापन पर हस्ताक्षर कराएगी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से समर्थन पत्र लेकर आगे बढ़ेगी।IMG 20250515 WA0008

मंडला पहुंची न्याय यात्रा में अधिमान्य पत्रकार नीरज अग्रवाल, सुधीर कसार, राजेन्द्र अग्रवाल, राजेन्द्र राजपूत, धमेन्द्र पांडे, इस्माईल खान, देवेन्द्र यादव, कपिल वर्मा, जावेद खान, रत्नेश दुबे, विवेक अग्रिहोत्री, योगेश चौरसिया, आरजी देवांगन, पुहूप सिंह भारत, आनंद सोनी, संदीप चतुर्वेदी, सुदामा पटैल, कमलेश मिश्रा, सुरेन्द्र कुमार भांडे, राजा शुक्ला, अरविंद सोनी, पवन राय, सावन सिंह ठाकुर, रोहित बघेल, लखन भांडे, टीकाराम चौधरी, अमित चौरसिया, अनिल मिश्रा, प्रदीप दुबे, राहुल चौरसिया, संजय ताम्रकार, शंभू शुक्ला, साकिर खान, असफाक खान, आकाश रघुवंशी, अनमोल अग्रवाल, विनय सांडेलकर, पूजा ज्योतिषी, कृष्णा साहू, दीपक जाट, विजय साहू, गोवर्धन कछवाहा, अभय कुशवाहा, शारूख खान, प्रशांत प्रटैल, सिंकदर अली, कमलेश मिश्रा, सलीम खान, अशोक मिश्रा, अशोक दुबे, एसपी तिवारी, मंगल सिंह ठाकुर, रोबिन पाठक, मोहित पटैल, मनीष तिवारी, हरवंश ठाकुर, नीलेश ठाकुर, राहुल सिसोदिया सहित अनेक पत्रकार उपस्थित थे।

न्याय यात्रा मंडला से डिंडोरी के लिए रवाना हो गई। ज्ञापन के मुख्य बिंदुओं में मध्य प्रदेश में पत्रकारों पर हो रहे हमले, पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की आवश्यकता, पिछले दो वर्षों में दर्ज मामलों की उच्च स्तरीय जांच और निरस्तीकरण, पत्रकारों की शिकायतों पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा जांच के उपरांत कार्रवाई, जनसंपर्क विभाग द्वारा पत्रकारों की सूची तैयार कर शासकीय कार्यालयों और पुलिस थानों में उपलब्ध कराने, और भिंड, बालाघाट, सीधी जैसी घटनाओं पर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करना शामिल है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!