A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशफिरोजाबाद

*वन्देभारत लाइव टीवी न्यूज़ फिरोजाबाद*

*जिला रिपोर्टर नितिनउपाध्यायफिरोजाबाद*

IMG 20250523 WA0008

वन्देभारतलाइव टीवीन्यूज़फिरोजाबाद

आंधी में उड़कर आई टीन, सर कटने से महिला की मौतआंधी आने के दौरान छत पर बैठी थी महिलाफिरोजाबाद। थाना जसराना क्षेत्र में छत पर बैठी एक महिला की आंधी में उड़कर आई टीन से गर्दन कट गई। जिसके चलते महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।थाना जसराना क्षेत्र के गांव चैनसुख भोगिया निवासी 35 वर्षीय मुनीषा पत्नी सतीश चंद्र बुधवार रात सोने के लिए छत पर गई थी। परिजनों ने बताया कि देर रात अचानक आई तेज आंधी में एक टीन उड़कर उनकी छत पर गिर गई। जिसके चलते टीन से महिला की गर्दन कट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन फानन में परिवारीजन उन्हें ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस में दी है

 

जिला रिपोर्टर नितिनउपाध्यायफिरोजाबाद

Back to top button
error: Content is protected !!