A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेखरगोन

कलेक्टर सुश्री मित्तल ने बिटिया का यू-विन पोर्टल पर पंजीयन कर टीकाकरण रिकॉर्ड अपडेट कराया खरगोन, 05 जुलाई।

जिले की कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने शनिवार को एक प्रेरणादायक पहल करते हुए अपनी बेटी का पंजीयन भारत सरकार के यू-विन पोर्टल पर करवा कर सभी टीकाकरण की जानकारी को डिजिटल रूप से अपडेट कराया। यह कार्य जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनुपम अत्रे और वीसीसीएम यूएनडीपी के प्रतिनिधि श्री आदित्य चौरे की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

सुश्री मित्तल की इस पहल से यह संदेश जाता है कि आमजन भी डिजिटल माध्यम से अपने बच्चों और गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण को सुरक्षित और संरक्षित रख सकते हैं। यू-विन पोर्टल की सुविधा से देश के किसी भी कोने में रहकर हितग्राही अपने टीकों का पंजीयन एवं रिकॉर्ड अपडेट कर सकते हैं।

टीकाकरण की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात पोर्टल से एक ऑनलाइन प्रमाणपत्र तुरंत ही प्रदान किया जाता है, जिसमें सभी टीकों की जानकारी होती है। यह सुविधा विशेष रूप से बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए लाभकारी है, जिससे उन्हें देशभर में कहीं भी टीकाकरण की सम्पूर्ण जानकारी और सुरक्षा मिलती हैं

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!