
अजीत मिश्रा (खोजी)
बस्ती।। गैर जनपद स्थांतरित थानेदार को नगर क्षेत्र में अपराध को बढ़ावा देने के लिए दी गई है पोस्टिंग..??
थानेदार साहब चलाते हैं अपना नियम कानून उनके लिए संविधान कानून नहीं रखता कोई मायने। मामूली विवाद में एक दलित परिवार को दबंगों ने जमकर मारा पीटा भाले से किया हमला। मारपीट में पीड़ित महिला के बेटे का दबंगों ने उखाड़ लिया सर का मुट्ठी भर बाल। मारपीट और भाले से हमला करने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर हुआ वायरल।
पीड़ित ने थाने में लिखित शिकायती पत्र देकर की शिकायत नहीं हुई कोई कार्रवाई। जैसे ही थानेदार को लगी भनक कि पीड़ित परिवार पहुंचे हैं उच्च अधिकारियों के पास। तो आनन फानन में FIR के बजाय 170/126/135 बीएनएसएस की कार्यवाही कर मामले को किया रफा दफा। आखिर सांप को रस्सी बनाने वाले थानेदार पर कब होगी कार्यवाही। क्या थाना अध्यक्ष पीड़ित परिवार पर किसी बड़ी घटना का कर रहे इंतजार तब दर्ज करेंगे FIR । मारपीट का लाइव वीडियो होने के बावजूद तीन दिन से थाने से लेकर जिले के अधिकारियों के चक्कर लगा रहा दलित परिवार नहीं मिल पा रहा न्याय।
खरीद फरोख्त का अड्डा बनता जा रहा थाना नहीं मिल पा रहा पीड़ितों को समय से न्याय। नगर थाना क्षेत्र के भेलवल गांव की है पूरी घटना।

















