A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेझारखंड

डकरा के ईएंडएम विभाग स्थित बिजली घर में विश्वकर्मा पूजा की तैयारियां जोर-शोर से शुरू।।

डकरा के ईएंडएम विभाग स्थित बिजली घर में विश्वकर्मा पूजा की तैयारियां जोर-शोर से शुरू।।

संवाददाता/राशीद अंसारी खलारी

खलारी। डकरा के ईएंडएम विभाग स्थित बिजली घर में विश्वकर्मा पूजा की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। इस साल भी यह पूजा पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाई जाएगी। इस संबंध में, विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की एक अहम बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रोजेक्ट इंजीनियर प्रकाश गहलोत ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी पूजा का आयोजन भव्य तरीके से किया जाएगा। साथ ही, पिछली पूजा समिति को ही यथावत रखने पर भी सहमति बनी। उल्लेखनीय है कि डकरा में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर भारी भीड़ उमड़ती है और पूजा के साथ-साथ एक भव्य मेला भी लगाया जाता है। इसे देखते हुए, इस बार भी सभी जरूरी तैयारियों को लेकर योजना बनाई गई है ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो। बैठक में प्रोजेक्ट इंजीनियर अरुण मीणा, फोरमैन मो. रिजवान आलम, मो. याकूब, राजेन्द्र कुमार दलाई, और अन्य कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!