

बांधपाड़ा गणेश पूजा समिति की ओर से इस वर्ष भी 27 अगस्त 2025 को गणेश महोत्सव का आयोजन श्रद्धा, उल्लास और भव्यता के साथ किया जा रहा है। यह महोत्सव 1991 से निरंतर बांधपाड़ा ठाकुड़बाड़ी मंदिर प्रांगण में आयोजित होता आ रहा है और वर्षों से क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान बन चुका है।
बांधपाड़ा गणेश पूजा समिति के सदस्य सुदीप राउत उर्फ बिक्की राउत ने बताया कि इस वर्ष की विशेषता भगवान गणेश की 25 फीट ऊँची विशाल प्रतिमा है, जो भक्तों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगी। प्रतिमा का भव्य स्वरूप भक्तों में आध्यात्मिक ऊर्जा और अद्भुत दिव्यता का संचार करेगा।
पूरे उत्सव के दौरान समिति द्वारा विविध धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ तथा सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महोत्सव का उद्देश्य केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में भाईचारा, सांस्कृतिक विरासत और सेवा की भावना को भी मजबूत करना है।
बांधपाड़ा गणेश पूजा समिति ने सभी श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों से आग्रह किया है कि वे परिवार सहित इस ऐतिहासिक आयोजन में सम्मिलित होकर इसे और भव्य व सफल बनाने में योगदान दें।






