[pj-news-ticker]

A2Z सभी खबर सभी जिले कीगढ़वाझारखंडमौसममौसम और स्वास्थ्यराजनीति और प्रशासनसड़क परिवहनसबसे हाल की खबरेंसमाचारस्थानीय समाचार

ब्रेकिंग न्यूज़ गढ़वा फोर लेन पर भीषण सड़क हादसा : युवक की मौत ग्रामीणों ने जाम कर जताया आक्रोश

गढ़वा : पड़वा–बंशीधर नगर फोर लेन पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 33 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

चैनल से जुड़ने के लिए इमेज पर क्लिक करें

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा से गढ़वा : पड़वा–बंशीधर नगर फोर लेन पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 33 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गढ़वा थाना क्षेत्र के गरनाहा गांव निवासी ननहक कुमार राम के रूप में हुई है। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ननहक कुमार अपने घर से लापो होते हुए मेड़ना गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान लापो फोर लेन पर सड़क पार करने के क्रम में एक तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी मौत मौके पर ही हो गई।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण और राहगीर बड़ी संख्या में जमा हो गए। गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया और कहा कि यह सड़क आमजन के लिए “मौत का रास्ता” बन चुकी है। उनका कहना था कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी दो अन्य हादसों में निर्दोष लोगों की जान जा चुकी है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक अंदर पास (अंडरपास) का निर्माण नहीं किया जाता, तब तक इस तरह की घटनाएं होती रहेंगी। उन्होंने कहा कि सड़क का चौड़ीकरण तो कर दिया गया, लेकिन सुरक्षा मानकों की अनदेखी से दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। खबर लिखे जाने तक शव घटनास्थल पर ही पड़ा था और जाम की स्थिति बनी हुई थी।

*गढ़वा ब्यूरो अर्जुन चौधरी की रिपोर्ट*

[yop_poll id="10"]
Back to top button
error: Content is protected !!