A2Z सभी खबर सभी जिले की

मरुधरा किसान यूनियन प्रदेश महामंत्री यशपाल सोलंकी, के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को ज्ञापन

नगला गोपाल की समस्याओं के निस्तारण हेतु

मरुधरा किसान यूनियन राजस्थान ने ग्राम नगला गोपाल की समस्याओं को लेकर भरतपुर कलेक्ट्रेट में दिया ज्ञापन

 

मरुधरा किसान यूनियन राजस्थान के प्रदेश महामंत्री यशपाल सोलंकी के नेतृत्व में भरतपुर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में गांव नगला गोपाल की समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया जिसमें बताया कि नगला गोपाल की सडक पूरी तरह से टूट चुकी है नालियां खत्म हो चुकी है नालियां टूटने से कीचडनुमा पानी सडक पर भरा रहता है जिससे लोगों को निकलने में काफी समस्या आती है इसमें गिरकर लोग चोटिल हो रहे हैं भरतपुर जिला महासचिव राघवेंद्र सिंह ने बताया कि गांव में वीरी नेताजी के मकान से लेकर हमारे मकान तक रोड पूरी तरह टूट चुका है नालियां चौक हो चुकी है वाहन गिर रहे है लगता है सरकार को किसी बडी अनहोनी का इंतजार है प्रदेश महामंत्री यशपाल सोलंकी ने बताया कि गोपेन्द्र सिंह पुत्र हरी सिंह के मकान के पीछे से यशपाल पुत्र प्रहलाद सिंह के प्लाॅट तक करीब 300 मीटर का रास्ता है जो कि कच्चा है बरसात के दिनों में रास्ता पूरी तरह पोखर के पानी से भरा रहता है आने जाने में काफी समस्याओं का सामना करना पडता है इस रास्ते को लेकर कई बार भरतपुर विधायक डाॅ सुभाष गर्ग से भी बात हुई है परंतु आज तक कोई ठोस समाधान नही हुआ है प्रदेश महामंत्री यशपाल सोलंकी ज्ञापन के जरिये निवेदन करते है कि गांव नगला गोपाल की सडक की समस्याओं पर जल्द से जल्द सुनवाई की जाए जिससे गांव नगला गोपाल के व्यक्तियों को राहत मिल सके

Back to top button
error: Content is protected !!